• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gauri Khan: शाहरुख खान की पत्नी गौरी को ED ने भेजा नोटिस, इस मामले में होगी पूछताछ

एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को प्रवर्तन निदेशायल ने नोटिस भेजा है। गौरी रियल स्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर है।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 19 Dec 2023 03:06:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 Dec 2023 03:23:18 PM (IST)
Gauri Khan: शाहरुख खान की पत्नी गौरी को ED ने भेजा नोटिस, इस मामले में होगी पूछताछ
गौरी खान को ईडी ने भेजा नोटिस।

HighLights

  1. ईडी ने शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को भेजा नोटिस।
  2. गौरी लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर हैं।
  3. कंपनी पर निवेशकों और बैंकों से 30 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को प्रवर्तन निदेशायल ने नोटिस भेजा है। गौरी लखनऊ की रियल स्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर हैं। कंपनी पर निवेशकों और बैंक का तीस करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। कंपनी के जांच के दायरे में बॉलीवुड अभिनेता की पत्नी भी आ रही है।

2015 में कंपनी ने बनाया ब्रांड एंबेस्डर

फिल्म निर्माता और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान को तुलसियानी ग्रुप ने 2015 में अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया था। कंपनी का प्रोजेक्ट लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में है। इस प्रोजेक्ट में एक मकान मुंबई निवासी किरीट जसवंत शाह ने 85 लाख रुपये में 2018 में खरीदा था।


किरीट शाह ने आरोप लगाया कि उसको ना फ्लैट दिया ना ही पैसे लौटाए गए। इसके बाद उन्होंने कंपनी के निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी, महेश तुलसियानी और गौरी खान के खिलाफ केस दर्ज कराया ।

नोटिस में पूछा कंपनी से कितने पैसे लिए

प्रवर्तन निदेशायल ने गौरी खान को भेजे नोटिस में पूछा है कि तुलसियानी ग्रुप ने ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए कितना पेमेंट किया है। यह रकम कैसे उनको दिए गए। इसके लिए क्या अनुबंध हुआ और इस एग्रीमेंट का डॉक्यूमेंट भी ईडी को दिखाने के लिए कहा गया है।

कब्जा नहीं देने पर एफआईआर दर्ज कराई

फरवरी 2022 में किरीट जसवंत शाह ने तुलसियानी ग्रुप के निदेशक और गौरी खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने शिकायत में कहा कि मैंने फ्लैट शाहरुख खान की पत्नी को देखकर खरीदा था। उनकी विश्वसनीयता कंपनी के साथ जुड़ी थी। अब बिल्डर ना फ्लैट दे रहा है और न पैसा वापस किया।