• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Murder Case: सोमवार को हो सकता है आफताब का नार्को टेस्‍ट, पूछे जा सकते हैं कई अहम सवाल

Shraddha Murder Case: पुलिस ने सवालों की लिस्ट तैयार करने के लिए एक्सपर्ट की मदद ली है। दरअसल आफताब लगातार अपने बयान बदल रहा है। वह बिना डरे सवालों के...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 20 Nov 2022 02:11:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Nov 2022 11:07:46 PM (IST)
Shraddha Murder Case: सोमवार को हो सकता है आफताब का नार्को टेस्‍ट, पूछे जा सकते हैं कई अहम सवाल
Shraddha Murder Case: पुलिस ने सवालों की लिस्ट तैयार करने के लिए एक्सपर्ट की मदद ली है। दरअसल आफताब लगातार अपने बयान बदल रहा है। वह बिना डरे सवालों के जवाब दे रहा है। पुलिस का कहना है कि बयान बदलकर जांच को भटकाने का काम कर रहा है।

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी आफताब पूनावाला का सोमवार को नार्को टेस्ट हो सकता है। आफताब श्रद्धा का लिव-इन पार्टनर था। उसने 18 मई 2022 को झगड़े के उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। फिर शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। इस हत्याकांड के बारे में और सुराग हासिल करने के लिए दिल्ली पुलिस सोमवार को आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट कराएगी। पुलिस ने सवालों की लिस्ट तैयार करने के लिए एक्सपर्ट की मदद ली है। दरअसल आफताब लगातार अपने बयान बदल रहा है। वह बिना डरे सवालों के जवाब दे रहा है। पुलिस का कहना है कि बयान बदलकर जांच को भटकाने का काम कर रहा है।

आफताब से पूछे जा सकते हैं ये सवाल

1. आपका पूरा नाम क्या है।

2. आपकी जन्मतिथि क्या है।

3. आप कहां से हैं।

4. घर का पता क्या है।

5. माता-पिता के क्या नाम हैं।

6. आप किस पेशे में हैं।

7. कितने मोबाइल नंबरों का उपयोग करते हैं।

8. क्या आप श्रद्धा वाल्कर को जानते हो।

9. श्रद्धा कहां रहती थी।

10.आप दोनों कहां मिले थे।

11. श्रद्धा को कैसे जानते हो।

12. क्या कभी श्रद्धा के घर गए थे।

13. आप दोनों का रिश्ता कैसा था।

14. तुम दोनों कब से साथ रह रहे थे।

15. क्या श्रद्धा के घरवाले आपके रिश्ते से खुश थे।

16. क्या आपके घरवाले इस रिश्ते से खुश थे।

17. मुंबई में दोनों कहां रहते थे।

18. क्या नवंबर 2020 में मुंबई में श्रद्धा से लड़ाई हुई थी।

19. लड़ाई का कारण क्या था।

20. मुंबई छोड़ने के बाद सबसे पहले कहां गए थे।

21. दिल्ली कब पहुंचे और कहां रुके थे।

22. महरौली हाउस किस दिन शिफ्ट हुए थे।

23. श्रद्धा को कब और कहां मारा।

24. 18 मई को क्या हुआ था।

25. क्या तुम दोनों में झगड़ा हुआ था।

26. श्रद्धा को घर में कहां मारा।

27. क्या तुम उस दिन नशे में थे।

28. तुमने हत्या कैसे की।

29. श्रद्धा को मारकर तुमने क्या किया।

30. क्या लाश के टुकड़े-टुकड़े किए

आफताब का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

आफताब पूनावाला का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह फुटेज छतरपुर पहाड़ी स्थित उसके फ्लैट के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे से मिला है, जो 18 अक्टूबर का बताया जा रहा है। फुटेज में आफताब घर से तीन बार हाथ में कुछ सामान लेकर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार आफताब ने 18 अक्टूबर को दोपहर 4:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक अपनी गली के तीन चक्कर लगाए थे। इस दौरान वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में वह बैग लटकाकर जाता दिखाई दे रहा है।