• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shri Ram Janmabhoomi Mandir: राम मंदिर का पहला तल लगभग तैयार, सामने आई तस्वीरें

Shri Ram Janmabhoomi Mandir: राम मंदिर अपने भव्य रूप में आकार ले रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र टेस्ट ने एक्स हैंडल से निर्माणाधीन राम मंदिर क...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 24 Dec 2023 03:39:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 Dec 2023 03:39:09 PM (IST)
Shri Ram Janmabhoomi Mandir: राम मंदिर का पहला तल लगभग तैयार, सामने आई तस्वीरें
अयोध्या राम मंदिर (फोटो- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र टेस्ट/एक्स हैंडल)

एएनआई, नई दिल्ली। Shri Ram Janmabhoomi Mandir Photos: राम भक्तों को 22 जनवरी 2024 का इंतजार है। इस दिन श्रीराम अपने भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या को सजाया जा रहा है। शहर के डिविजनल कमिश्रर गौरव दयाल ने कहा कि चाक कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। जिनमें तीन का काम पूरा हो गया है। रामपथ पर काम चल रहा है। निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए 30 दिसंबर की तारीख तय की गई है।

राम मंदिर का पहला तल बनकर तैयार

राम मंदिर अपने भव्य रूप में आकार ले रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र टेस्ट ने एक्स हैंडल से निर्माणाधीन राम मंदिर की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मंदिर की भव्यता दिखाई दे रही है। मंदिर का पहला तल बनकर तैयार है। मुख्य प्रवेश द्वार की सीढ़ियां बन चुकी हैं। बचा हुआ फिनिंग काम चल रहा है। लाइट और वायरिंग काम भी लगभग पूरा हो गया है।


naidunia_image

22 जनवरी को होगा लोकार्पण

22 जनवरी को राम मंदिर का लोकार्पण होगा। इस दिन मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 26 जनवरी से भक्त गर्भ गृह में रामलला के दर्शन कर पाएंगे। इसे लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह है। हर कोई इस एतिहासिक पल का साक्षी बनना चाहता है। हालात ये हैं कि शहर के घर होटलों में तब्दील हो गए हैं।

naidunia_image

सीएम आदित्यनाथ ले रहे समय-समय पर जायजा

राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों और प्रशासन ने लोगों से टीवी के जरिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखने को कहा है। जिससे भीड़ अधिक न हो और व्यवस्था बनी रहे। कार्यों की तैयारियों की जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर को भव्य रूप से सजाया जाए।

naidunia_image

naidunia_image

फोटो साभार- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र टेस्ट