डिजिटल डेस्क, इंदौर। Sitaram Yechury Death: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव सीताराम येचुरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनका दिल्ली एम्स में फेफड़े के संक्रमण का इलाज चल रहा था। वह कई दिनों से वेंटिलेटर के सपोर्ट पर थे।
सीताराम येचुरी को 19 अगस्त को तेज बुखार आया था। उसके बाद वह AIIMS दिल्ली में भर्ती हो गए थे। 25 दिन से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। CPI(M) ने बयान देते हुए कहा कि कॉमरेड सीताराम येचुरी काफी बीमार थे। उनकी सांस नली में संक्रमण हो गया था। उनका गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया है।
STORY | Veteran CPI(M) leader Sitaram Yechury dies at 72 after prolonged illness
READ: https://t.co/gorESR1NFW
(File Photo) pic.twitter.com/JqHyGu3ixE
— Press Trust of India (@PTI_News) September 12, 2024
It’s my loss that I was not able to physically attend this memorial meeting and pay my homage to Com. Buddhadev Bhattacharya.
It’s most unfortunate that I had to connect from AIIMS to convey my feelings, emotions & revolutionary Lal Salaam to Buddho da ✊🏾 pic.twitter.com/Etz9pVBXgn
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) August 22, 2024
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो डालते हुए कहा था कि यह मेरी क्षति है कि मैं इस स्मृति सभा में शारीरिक रूप से शामिल नहीं हो सका। बुद्धदेव भट्टाचार्य कॉमरेड को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित नहीं कर सका। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे बुद्धो दा तक अपनी भावनाओं, संवेदनाओं और क्रांतिकारी लाल सलाम को पहुंचाने के लिए एम्स से संपर्क करना पड़ा।
सीताराम येचुरी ने दो शादियां की थीं। उनकी दूसरी पत्नी सीमा चिश्ती एक पत्रकार हैं। येचुरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह भरण-पोषण के लिए कुछ नहीं करते हैं। उनको पालने वाली उनकी पत्नी हैं। उनकी पहली शादी इंद्राणी मजूमदार से हुई थी। उनको पहली शादी से एक बेटी और एक बेटा है। उनके बेटे आशीष को कोविड की सेकंड वेब में कोरोना हुआ था। इसमें उनकी 22 अप्रैल 2021 को 34 साल की उम्र में निधन हो गया था।