• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sitrang Cyclone Update: चक्रवात सितरंग को लेकर अलर्ट, इन राज्यों में तेज बारिश के आसार

Sitrang Cyclone: चक्रवात सितरंग के प्रभाव को लेकर दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले 48 घंटे बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने कोलकाता, हावड़ा, ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 24 Oct 2022 06:08:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Oct 2022 06:08:55 PM (IST)
Sitrang Cyclone Update: चक्रवात सितरंग को लेकर अलर्ट, इन राज्यों में तेज बारिश के आसार
Sitrang Cyclone: चक्रवात सितरंग के प्रभाव को लेकर दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले 48 घंटे बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने कोलकाता, हावड़ा, हुगली और मेदिनीपुर में बारिश की संभावना जताई है। मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है।

Sitrang Cyclone Update: चक्रवात सितरंग बहुत तेज से बंगाल की ओर बढ़ रहा है। अगले 12 घंटे में सितरंग और अधिक ताकत के साथ भीषण चक्रवात का रूप लेगा। उसके बाद यह आगे उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात वर्तमान में सागर द्वीप से 380 किमी दूर है। वहीं सितरंग बांग्लादेश से 580 किमी दूर है। यह 25 अक्टूबर की सुबह बरीसाल के पास सैंडविप के पश्चिम में बांग्लादेश तट को पार कर सकता है।

तेज बारिश की संभावना

रविवार की रात बहुत गहरे दबाव से चक्रवात बना। इसके बाद से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में मौसम बदल गया। सुबह से हल्की बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में दिवाली पर आतिशबाजी करने की खुशी कम हो सकती है।


naidunia_image

naidunia_image

अलर्ट जारी

चक्रवात सितरंग के प्रभाव को लेकर दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले 48 घंटे बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने कोलकाता, हावड़ा, हुगली और मेदिनीपुर में बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह पूर्वी मेदिनीपुर में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम गति 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली और पश्चिम मेदिनीपुर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मंगलवार तक मछुआरों के समुद्र में जाने पर रोक लगा दी गई है।

naidunia_image

इन क्षेत्रों में नुकसान का डर

मौसम विभाग के अनुसार 24 परगना चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है। सुंदरवन क्षेत्र में व्यापक नुकसान की आंशका है। तूफान के कारण बिजली के पोल गिर सकते हैं। इससे कच्ची सड़कों को नुकसान हो सकता है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। भारी वर्षा से निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।

naidunia_image

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा के उत्तर तटीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में मध्यम से भारी बरसात संभव है। वहीं मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

#WATCH पश्चिम बंगाल: सितरंग चक्रवात से पहले सिविल डिफेंस की टीम सुंदरबन में लोगों को सतर्क कर रही है।#SitrangCyclone pic.twitter.com/SV1znYMWdW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2022