
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस के मरीजों के भर्ती होने व मौतों का सिलसिला जारी है। सरकार इस बीमारी से हो रही मौतों पर लगाम लगा पाने में नाकाम दिख रही है। बीते 24 घंटे में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस के 11 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि छह अन्य की मौत हो गई।
वहीं नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती 164 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल अब तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस के 850 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं जिनमें से 249 की मौत हुई है।