
मिर्जापुर। आपको शयद अंदाजा भी नहीं होगा कि कई बार थोड़ी सी जल्दबाजी और असावधानी कितनी भारी पड़ सकती है। गुरुवार को रेलवे फाटक बंद होने पर अंडरग्राउंड ब्रिज से निकलने की जल्दबाजी में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।
बोलेरो में सवार 10 लोगों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर ने अंडरग्राउंड रास्ते से निकलने की कोशिश की, लेकिन वह इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाया कि सड़क कितनी डूबी है।
इन दिनों में करें हवाई सफर, कम देना पड़ेगा किराया
जब तक वहां खड़े लोग गाडी़ को पानी में जाते हुए देखकर चिल्लाने लगे। फाटक के पास खड़े लोगों ने बोलेरो में सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़ लगा दी। मगर, तब तक काफी देर हो चुकी थी। कार पूरी तरह पानी के अंदर डूब गई थी।
बताया जा रहा है कि मरने वाले और घायल सभी लोग वाराणसी जिले के दीवानगंज के रहने वाले थे। वे मन्नत की चादर चढ़ाने चुनार दरगाह गए थे और वहां लौटते समय यह हादसा हुआ।
म्यांमार सीमा पर आर्मी और NSCN आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़
हादसे के दौरान ड्राइवर किसी तरह से वहां से निकलकर भाग खड़ा हुआ। स्थानीय लोगों की सजगता और हौंसले के कारण चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकी। सूफिया, फैजिया, सबा और जारा को बोलेरो से जिंदा निकाला गया। प्राथमिक उपचाद देने के बाद उन्हें वाराणसी रिफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान महमूद आलम (60) पुत्र आसिफ, नियाज आलम (35) पुत्र महमूद आलम, सलमा (32) पत्नी शाह आलम, शर्मिला (28) पुत्री महमूद आलम, नुसरा (3) पुत्री शाहिद खान और सदरे आलम (4) के रूप में हुई है।