
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिेकर द्वारा दिए गए आश्वासन से संतुष्ट वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल अरुप राहा ने सेना के सभी मुख्यालय को सातवां वेतन आयोग लागू करने करने के लिए आदेश जारी करने का निर्देश दिया है। इसका अर्थ है कि सैनिकों को सितंबर से नया वेतन मिलेगा।
नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा के साथ राहा ने पिछले दिनों पर्रिकर से भेंट की थी। इसके बाद में यह घटनाक्रम सामने आया है।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि पर्रिकर ने आश्वासन दिया कि सातवें वेतन आयोग में सामने आई विसंगतियों को दूर किया जाएगा। इसके लिए इस मामले को शीर्षतम स्तर पर उठाया जाएगा।
डीयू की फोटोकॉपी शॉप के खिलाफ केस हारे अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक
सूत्रों ने बताया कि प्रमुखों के साथ से मुलाकात के दौरान पर्रिकर ने उनसे कहा कि सरकार बलों का ध्यान रखती है। सरकार सैन्य बलों के द्वारा उठाई गई चिंताओं का समाधान भी करेगी।
इसके साथ ही पर्रिकर ने सातवें वेतन आयोग की घोषणा से संबंधित गजट अधिसूचना में संशोधन भी करवाया। ऐसा इसलिए ताकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों पर सेना की बढ़त सुनिश्चित रहे।