
रैपर बादशाह का 'डीजे वाले बाबू' आज भी शादियों, पार्टियों में सबसे ऊपर रहता है और इस गाने के बोल अब तक लोगों की जुबान पर हैं। लेकिन अब इसी तर्ज पर इन दिनों सोशल मीडिया पर 'ठेले वाले बाबू' गाना वायरल हो गया है जो कि इंदौर के राजीव नीमा इंदौरी ने गाया है।
इंदौर की शान कहे जाने वाले पोहे पर यह पैरोडी तैयार की गई है। इंदौरी भाषा के साथ लिखे गए लिरिक्स लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं, विशेषकर उन लोगों को जो कि इंदौर से किसी न किसी तरह का ताल्लुक रखते हैं। इस गाने का वीडियो यू ट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है। वहीं वाट्स एप पर भी वायरल हो रहा है।