• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलितों पर अत्याचार को लेकर सोनिया ने लिखा मोदी को पत्र

अगले माह शुरू होने वाले मानसून सत्र में इस तरह के अपराधों पर रोक लगाने के लिए विधेयक लाने पर लाने की मांग की।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 02 Jun 2015 12:22:45 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2015 12:23:43 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दलितों पर अत्याचार को लेकर सोनिया ने लिखा मोदी को पत्र

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ने को लेकर सोमवार को पत्र लिखा है। उन्होंने अगले माह शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में इस तरह के अपराधों पर रोक लगाने के लिए विधेयक लाने पर लाने की मांग की है।

भाजपा शासित दो राज्यों राजस्थान और महाराष्ट्र में दलितों पर अत्याचार का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि राजग सरकार ने संप्रग सरकार के एक अध्यादेश को समाप्त हो जाने दिया। उन्होंने पिछले बजट सत्र में उसकी जगह विधेयक नहीं लाने को लेकर सरकार की आलोचना की।


सोनिया गांधी का पत्र कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाबा साहेब अंबेडकर के मध्य प्रदेश स्थित जन्मस्थान महू के दौरे के एक दिन पहले आया है। राहुल वहां बाबा साहेब की 125 वीं जयंती पर साल भर चलने वाले कांग्रेस के समारोह का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

इस समारोह के आयोजन को पिछले लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद दलितों तक पहुंचने का प्रयास माना जा रहा है। कांग्रेस यह देख रही है कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में भाजपा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बीच पैठ बना रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।