
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने अपने नेटवर्क पर चलने वाली 19 प्रमुख ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने का ऐलान किया है। इस बदलाव के तहत मालगुडी एक्सप्रेस, उद्यान एक्सप्रेस, कलबुर्गी बेंगलुरु वंदे भारत और जयपुर-मैसुरु एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक फेरबदल किया गया है। ये नए समय मध्य नवंबर 2026 से प्रभावी हो जाएंगे।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रैक मेंटेनेंस, रूट टाइमिंग के सामंजस्य और ट्रेन परिचालन को गति देने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए हैं। यह नया टाइम टेबल नवंबर 2026 के मध्य से अलग-अलग तारीखों पर लागू हो रहा है। अगर आप भी बेंगलुरु, मैसुरु, जयपुर या मुंबई रूट पर सफर करने वाले हैं, तो अपनी ट्रेन की नई टाइमिंग जरूर नोट कर लें।
रेलवे की ओर से जारी संशोधित शेड्यूल के मुताबिक प्रमुख एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेनों की नई टाइमिंग इस प्रकार है।
ट्रेन संख्या 20624 मालगुडी डेली एक्सप्रेस: 16 नवंबर 2026 से यह ट्रेन KSR बेंगलुरु से अपने पुराने समय दोपहर 13:50 के बजाय 20 मिनट पहले दोपहर 13:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 16:10 बजे मैसुरु और 16:45 बजे अशोकपुरम पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 11302 उद्यान एक्सप्रेस: KSR बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली यह लोकप्रिय ट्रेन 11 नवंबर 2026 से बेंगलुरु से रात 20:40 के बजाय रात 21:05 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 22231 कलबुर्गी SMVT बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस: 12 नवंबर 2026 से यह हाईस्पीड ट्रेन अब दोपहर 14:15 बजे बेंगलुरु स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 12976 जयपुर मैसुरु द्वि साप्ताहिक सुपरफास्ट: 11 नवंबर 2026 से KSR बेंगलुरु पर दोपहर 12:50 बजे आकर 13:00 बजे आगे रवाना होगी। आगे 28 दिसंबर 2026 से यह ट्रेन मैसुरु शाम 16:30 बजे पहुंचा करेगी।
ट्रेन संख्या 17289 काकीनाडा टाउन मैसूर एक्सप्रेस: 12 और 13 नवंबर 2026 से KSR बेंगलुरु पर दोपहर 12:50 बजे पहुंचेगी और 13:00 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 17290 मैसूरु काकीनाडा एक्सप्रेस: 14 नवंबर 2026 से यह ट्रेन KSR बेंगलुरु पर रात 20:05 बजे पहुंचेगी और 20:15 बजे आगे रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 66540 अशोकपुरम KSR बेंगलुरु मेमू: 11 नवंबर 2026 से यह लोकल मेमू ट्रेन शाम 19:50 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
अलग-अलग राज्यों से बेंगलुरु आने वाली कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के समय में भी फेरबदल किया गया है।ट्रेन संख्या 22684 लखनऊ यशवंतपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट 12 नवंबर से दोपहर 13:15 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 12252 कोरबा यशवंतपुर वैनगंगा एक्सप्रेस 12 नवंबर से दोपहर 13:10 बजे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 12194 जबलपुर यशवंतपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट 14 नवंबर से दोपहर 13:25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 16559 SMVT बेंगलुरु बीदर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 13 नवंबर से रात 20:40 बजे बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी।
दक्षिण पश्चिम रेलवे ने सभी प्रस्थान करने वाले और आने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले संशोधित समय की पुष्टि अवश्य कर लें। अंतिम समय की असुविधा से बचने के लिए यात्री राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ सिस्टम NTES ऐप, IRCTC पोर्टल या रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और नया शेड्यूल चेक कर सकते हैं।