SpiceJet News: एयरलाइन स्पाइसजेट की सर्विस खराब होती जा रही है। 24 दिनों के अंदर कंपनी के विमानों में नौ बार दिक्कत आई है। सोमवार को स्पाइसजेट के बोइंग बी737 मैक्स विमान में तकनीकी खराबी पाई गई। जिस वजह से दुबई-मदुरै फ्लाइट में देरी हुई। बताया जा रहा है कि विमान के नोज व्हील में समस्या पाई गई थी। डीजीसीए ने इस बारे में जानकारी दी है।
विमान खराबी की नौवीं घटना
स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी की नौवीं घटना है। डीजीसीए ने 6 जुलाई को स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कहा था कि यह विमान सुरक्षित-कुशल और विश्वसनीय हवाई सेवाएं देने में विफल रहा है।
On July 11, SpiceJet Dubai-Madurai flight SG23 was delayed due to a last-minute technical issue. Alternate aircraft was arranged which brought pax back to India. After the minor technical issue was resolved, first aircraft flew back to India as commercial flight: SpiceJet Spox pic.twitter.com/qR9Hj8wnwD
— ANI (@ANI) July 12, 2022
क्या है 11 जुलाई की घटना
डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार (11 जुलाई) को बोइंग बी737 मैक्स विमान का एक इंजीनियर ने निरीक्षण किया। देखा कि विमान के आगे के पहिये का अकड़ अधिक संकुचित था। उन्होंने कहा, 'इंजीनियर ने प्लेन को जमीन पर उतारने का फैसला किया। स्पाइसजेट ने वापसी दुबई-मदुरै उड़ान के लिए अन्य विमान भेजा।'
स्पाइसजेट ने कहा
एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि दुबई से मदुरै के चलने वाली उड़ान तकनीकी समस्या के कारण देरी से चल रही थी। वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई, जो यात्रियों को सुरक्षित भारत वापस ले गई। उन्होंने कहा, 'उड़ान में देरी किसी भी एयरलाइन के साथ हो सकती है।'