
डिजिटल डेस्क, लखीसराय। सावन की तीसरी सोमवारी पर लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रात में इस मार्ग पर बिजली का पोल तार सहित गिर गया था। सोमवार सुबह जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवरिये और श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे थे।
इसी दौरान पोल में करंट प्रवाहित होने की अफवाह श्रद्धालुओं के बीच फैल गई। इसके बाद अचानक अफरातफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। इसी दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई और कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए।
Bihar | Lakhisarai DM Shailendra Kumar says, "The crowd swelled in an unprecedented manner. Around 6.30-6.45 am, two trains came here that too added to the crowd. Arrangements were made as we had anticipated the crowd. We then came to know that barricading broke on one side due… https://t.co/Rz6HpFHsda
— ANI (@ANI) August 17, 2026
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके की ओर रवाना हुए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
अशोकधाम मंदिर श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर के नाम से विख्यात है। मंदिर में पालकालीन विशाल शिवलिंग है, जिसके बारे में बताया जाता है कि यह जमीन की खोदाई के दौरान प्राप्त हुआ था। सावन की तीसरी सोमवारी के कारण मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
"भीड़ अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई। सुबह करीब 6:30-6:45 बजे दो ट्रेनें यहां आईं, जिससे भीड़ और भी बढ़ गई। भीड़ की आशंका को देखते हुए हमने इंतजाम कर लिए थे। फिर हमें पता चला कि भीड़ के कारण एक तरफ की बैरिकेडिंग टूट गई और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। हमने तुरंत 10-15 लोगों को यहां भेजा।"
- डीएम लखीसराय, शैलेंद्र कुमार