यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अश्लील गाने पर बार बालाओं के साथ नाचने वाला दारोगा हुआ सस्पेंड
तीन दिनों तक बार बालाओं के साथ डांस करते हुए पुलिस वाले का अश्लील वीडियो वायरल होता रहा, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
By Edited By:
Publish Date: Thu, 06 Sep 2018 05:35:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Sep 2018 05:44:30 PM (IST)

पटना। जन्माष्टमी के मौके पर फूहड़ गानों पर बार बालाओं के साथ नाचने वाले दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। नशे में धुत्त सहरसा के बनमा ओपी के सुगमा कैंप प्रभारी अमरकांत झा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।
वह बार बालाओं के साथ अश्लील गानों पर थिरक रहे थे। इस दौरान उनकी दारोगा की शर्ट खुली हुई थी और वो सड़क पर रौब झाड़ रहे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद सिमरी बख्तिायारपुर एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने कार्रवाई करते सिविल जमादार अमरकांत झा को सस्पेंड कर दिया।
बताते चलें कि ईटहरी के सुगमा गांव में जन्माष्टमी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। जैसे ही स्टेज पर अश्लील डांस शुरू हुआ, तो दारोगा जी खुद को नहीं रोक पाए और अचानक स्टेज पर चढ़कर खुद ही ठुमके लगाने लगे।
तीन दिनों तक बार बालाओं के साथ डांस करते हुए पुलिस वाले का अश्लील वीडियो वायरल होता रहा, जिसके बाद होने सिमरी बख्तिायारपुर एसडीपीओ मृदुला कुमारी ने इसे संज्ञान में लिया। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते सिविल जमादार अमरकांत झा को सस्पेंड कर दिया।
वायरल वीडियो की पुलिस द्वारा जांच करने के साथ ही निलंबित पुलिस पदाधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। बनमा ईटहरी थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है।