
एजेंसी, शिमला (Sukhwinder Sukhu Profile): हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान मचा है। दिसंबर 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपश लेने के बाद अब सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी खतरे में है।
तब कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम पद की कमान सौंपी थी, जब कि प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री समेत कई नेता रेस में शामिल थे।
सुखविंदर सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। सुक्खू ने छात्र राजनीति से अपना करियर आरंभ किया था। हमीरपुर जिले के नादौन के रहने वाले सुक्खू के पास लॉ की डिग्री है। वह कॉलेज के दिनों नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) से जुड़े थे। 1989 में राज्य इकाई के अध्यक्ष चुने गए। 1998-2008 के बीच हिमाचल कांग्रेस (यूथ) के अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।
फिर वर्ष 2003, 2007, 2017 और 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। 2013 से 2019 तक राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बने। कांग्रेस पार्टी में सुखविंदर सिंह की भूमिका स्पष्ट थी। वह चुनाव अभियान समिति के प्रमुख थे। उन्होंने ये जिम्मेदारी अच्छे तरीके से निभाई।