_m.webp)
डिजिटल डेस्क। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है। फिरोजपुर कैंट और झंझारपुर के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है, जिससे बिहार समेत कई राज्यों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
कब से चलेगी स्पेशल ट्रेन?
रेलवे के अनुसार-
ट्रेन संख्या 04620 (फिरोजपुर कैंट–झंझारपुर) 18 अप्रैल से 23 मई तक हर शनिवार चलेगी
ट्रेन संख्या 04619 (झंझारपुर–फिरोजपुर कैंट) 20 अप्रैल से 25 मई तक हर सोमवार चलेगी
दोनों दिशाओं में कुल 6-6 फेरे लगाए जाएंगे।
किन-किन स्टेशनों पर ठहराव?
यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से चलकर जालंधर सिटी , अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरैली, गोंडा, गोरखपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी और झंझारपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे उत्तर भारत और बिहार के बीच सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
यात्रियों को क्या फायदा?
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन के चलने से-
गर्मी में बढ़ी भीड़ से राहत मिलेगी
कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी
सीमावर्ती इलाकों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा
आधुनिक कोच से आरामदायक सफर
इस ट्रेन में कुल 21 एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें-
एसी 2 टियर
एसी 3 टियर
एसी 3 इकोनॉमी
स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं
एलएचबी कोच होने के कारण यात्रा ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगी।
यह भी पढ़ें- बिहार में बस सफर होगा 10-15% तक महंगा! सरकार ने जारी किया नया किराया प्रस्ताव,जानें अब कितनी ढीली होगी जेब