Sunday Crime Story: गर्लफ्रेंड से बात करने पर शख्स ने दोस्त का सिर कलम किया, पढ़िए हैदराबाद हत्याकांड की पूरी कहानी
Sunday Crime Story: सिर धड़ से अलग किया गया, प्राइवेट पार्ट काटा, इसके बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 26 Feb 2023 08:49:30 AM (IST)
Updated Date: Sun, 26 Feb 2023 08:49:30 AM (IST)

Sunday Crime Story: हैदराबाद में दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने दोस्त को इसलिए मार डाला, क्योंकि वह उसकी गर्लफ्रेंड से बात करता था। शख्स की न केवल हत्या की गई, बल्कि उसका सिर धड़ से अलग किया गया, प्राइवेट पार्ट काटे गए, इसके बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पढ़िए पूरी क्राइम स्टोरी
खौफनाक मर्डर की पूरी कहानी
पुलिस के मुताबिक, घटनाक्रम 17 फरवरी का है। कृष्णा और नवीन दोस्त थे। कृष्णा की गर्लफ्रेंड पहले नवीन की दोस्त थी। शराब के नशे में जब कृष्णा को पता चला कि नवीन अभी भी लड़की को मैसेज कर रहा है, तो वह आग-बबूला हो गया।
जब दोनों शराब पी रहे थे, तब झगड़ा हो गया। कृष्णा ने नवीन की हत्या की। हर धड़ से अलग किया। प्राइवेट पार्ट काटा। प्रेमिका को मैसेज भेजने वाले हाथों की अंगुलियां भी काट डाली। इसके बाद तस्वीरें ली और गर्लफ्रेंड पर व्हाट्सऐप पर भेज दी।
पुलिस के अनुसार, नवीन, आरोपी हरिहर कृष्ण और उसकी प्रेमिका ने दिलसुखनगर के कॉलेज में एक साथ इंटरमीडिएट किया था।
लड़की शुरू में नवीन के साथ रिलेशन में थी, लेकिन कुछ सालों के बाद अलग हो गई। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, नवीन फिर भी लड़की के लगातार संपर्क में था, जिससे कृष्णा परेशान हो गया था।
आरोपी तीन माह से अधिक समय तक मौके का इंतजार करता रहा। पुलिस ने आरोपी के बयान पर मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।