Sunil Jakhar in BJP: कांग्रेस को बाय-बाय कहने वाले सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल, पंजाब में बढ़ेगी ताकत
Sunil Jakhar in BJP: जेपी नड्डा ने कहा कि सुनील जाखड़ के भाजपा में शामिल होने से पंजाब में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 19 May 2022 01:51:12 PM (IST)
Updated Date: Thu, 19 May 2022 02:06:36 PM (IST)

Sunil Jakhar in BJP: पिछले दिनों कांग्रेस को बाय-बाय कहने वाले पंजाब के बड़े नेता सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) भाजपा में शामिल हो गए हैं। जाखड़ ने पिछले दिनों फेसबुक लाइव के दौरान कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था। जाखड़ यह कांग्रेस छोडऩे का फैसला तब लिया था, जब पार्टी उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन कर रही थी। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने Sunil Jakhar को सदस्यता दिलाई। सुनील जाखड़ पंजाब विधानसभा चुनाव के समय से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे थे।
सुनील जाखड़ को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद जेपी नड्डा ने कहा, मैं सुनील जाखड़ का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करता हूं। वह एक अनुभवी राजनीतिक नेता हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान अपने लिए एक नाम बनाया। मुझे विश्वास है कि वह पंजाब में पार्टी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद बोले सुनील जाखड़
सुनील जाखड़ ने कहा, मेरे परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले 50 वर्षों में कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। आज मैंने पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ 50 साल पुराना नाता तोड़ दिया।