• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

मुंबई हाईकोर्ट ने 26 अगस्त को 2012 से महिलाओं के जाने पर लगी पाबंदी को असंवैधानिक बताते हुए हटा दिया था।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 07 Oct 2016 03:16:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Oct 2016 03:16:38 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

मुंबई। मुंबई की हाजी अली दरगाह के गर्भ गृह तक महिलाओं को जाने की इजाजत के मुंबई हाइकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। बता दें कि मुंबई हाईकोर्ट ने 26 अगस्त को 2012 से महिलाओं के जाने पर लगी पाबंदी को असंवैधानिक बताते हुए हटा दिया था।

कोर्ट ने कहा था कि महिलाओं के हाजी अली दरगाह में जाने से रोकना संविधान 14,15 और 25 की अवहेलना है। साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से दरगाह जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है।

हालांकि, हाजी अली दरगाह ट्रस्ट की मांग पर हाईकोर्ट ने फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू नहीं किया था और फैसले पर छह हफ्तों के लिए रोक लगा दी थी। इस दौरान हाजी अली दरगाह द्वारा ट्रस्ट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके मामले की जल्द सुनवाई की मांग की गई थी।


भारतीय मुद्रा का इतिहास, सोने-चांदी से सिक्कों से आधुनिक सिक्कों तक

हालांकि, महिला मुस्लिम मंच ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट याचिका दाखिल कर उनका पक्ष भी सुनने की अपील की थी। मुंबई की हाजी अली दरगाह में 2011 तक महिलाओं के प्रवेश पर कोई पांबदी नहीं थी।

मगर, 2012 में दरगाह मैनेजमेंट ने शरिया कानून का हवाला देकर महिलाओं की एंट्री पर रोक लगा दिया था।शरिया कानून के मुताबिक, महिलाओं का कब्रों पर जाना गैर-इस्लामी माना जाता है।

इस कंपनी के फोन के पार नहीं जा पाती बंदूक की गोली

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।