• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुषमा स्वराज ने दिया पाकिस्तानी लड़कियों की सुरक्षित वापसी का आश्वासन

सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा, आलिया- मुझे आपकी चिंता हो रही है क्योंकि बेटियां तो सबकी सांझी होती हैं।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 04 Oct 2016 12:09:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Oct 2016 12:16:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सुषमा स्वराज ने दिया पाकिस्तानी लड़कियों की सुरक्षित वापसी का आश्वासन

नई दिल्ली। चंडीगढ़ में एक युवा महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान से 19 लड़कियां मंगलवार को आईं थीं। सात दिनों की इस यात्रा के दौरान ने भारती के आतिथ्य से बेहद खुश नजर आईं। सोमवार को कार्यक्रम के समापन के बाद उन्हें पाकिस्तान के लिए रवाना कर दिया गया।

पाक कि लड़कियों का दल 11 वीं विश्व युवा शांति महोत्सव में शिरकत करने के लिए भारत आया था। मगर, भारतीय सेना के नियंत्रण रेखा के पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद में उनके परिजनों ने चिंता व्यक्त की थी।


इस पर कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद शर्मा ने कहा था कि विदेश मंत्रालय सहित भारतीय अधिकारियों से उनकी बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक लड़कियां यहां हैं, वे उनकी सुरक्षा की चिंता नहीं करें।

बच्चों को बताएं 'ये बातें', ताकि न हो उनका यौन शोषण

प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख आलिया हैरिल ने 1 अक्टूबर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की थी। इस पर सुषमा स्वराज ने उन्हें सभी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया था। आलिया सीमा पार से शांति पहल के लिए आगाज-ए-दोस्ती नाम की संस्था चलाते हैं।

इसके बाद में आलिया ने एक ट्वीट में लिखा कि @SushmaSwaraj से बात हुई, उन्होंने #GYPF2016 के पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को पाकिस्तान वापस सुरक्षित पहुंचाने का आश्वासन दिया। उनसे बात करते अत्यंत अभिभूत हूं।

शर्मसार हुआ गुजरात, 14 साल के बेटे का शव कंधे पर ले गया पिता

उनके जवाब में सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा, "आलिया- मुझे आपकी चिंता हो रही है क्योंकि बेटियां तो सबकी सांझी होती हैं। प्रमोद शर्मा ने बताया कि लड़कियों ने अपनी यात्रा के दौरान शिमला का दौरा भी किया।

पाकिस्तानी मेहमानों ने कहा कि वे यहां आकर घर जैसा ही महसूस कर रहे थे और भारतीय आतिथ्य से अभिभूत थे। भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने पाकिस्तानी लड़कियों की सुरक्षा को मजबूत कर दिया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।