
चंडीगढ़। हरियाणा साहित्य अकादमी ने मंगलवार को पद्मभूषण गोपालदास नीरज समेत 18 कवियों को सम्मानित किया। नीरज को आजीवन साहित्य साधना सम्मान और डॉ. अशोक चक्रधर को आदित्य-अल्हड़ हास्य सम्मान दिया गया। नीरज को पांच लाख जबकि चक्रधर को एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए।
हरियाणा निवास में आयोजित साहित्यकार अभिनंदन समारोह में अरुण जैमिनी को हरियाणा गौरव सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अकादमी द्वारा प्रकाशित हरिगंधा पत्रिका तथा स्मारिका के अलावा कृष्णा आर्या की पुस्तक "संस्कारों के संवाहक लोकगीत" का भी विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज को समृद्ध बनाने में विज्ञान व शोध की तरह साहित्य का भी अहम योगदान है। साहित्य को समाज का दर्पण कहा जाता है।