
कोलकाता। टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास के चेयरमैन नोएल टाटा की देखरेख में अगस्त में ग्रुप 35,000 करोड़ रुपए के वाइट गुड्स मार्केट में दोबारा वापसी करने जा रहा है। ग्रुप के सीनियर एक्जीक्यूटिव ने बताया कि वोल्टास बेको ब्रांड के तहत कंपनी रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन और डिश वॉशर को बाजार में उतारेगी।
कंपनी का लक्ष्य इस बिजनेस में 1,000 करोड़ रुपए के निवेश करके साल 2025 तक व्हाइट गुड्स सेगमेंट में 10 पर्सेंट मार्केट शेयर हासिल करने का है। गौरतलब है कि टाटा ग्रुप साल 1998 तक वोल्टास ब्रांड के तहत रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर बेचता था।
हालांकि, कंपनी की रिस्ट्रक्चरिंग के बाद एयर कंडीशनर और कॉमर्शियल फ्रीजर के अपने कोर बिजनस पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। हालांकि, वोल्टास साल 2003 तक एलजी और सैमसंग के लिए रेफ्रिजरेटर बना रही थी।
अब नोएल टाटा की देखरेख में कंपनी वाइट गुड्स मार्केट में फिर से एंट्री करने जा रही है। टाटा ने सात साल में इस सेगमेंट की टॉप तीन कंपनियों में शामिल होने का लक्ष्य रखा है। वोल्टास के जरिये टाटा ग्रुप का अभी एसी मार्केट में दबदबा है।
विचाराधीन महिला कैदियों को जमानत दे सकती है सरकार
वोल्टास के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप बख्शी और वोल्टबेक डमेस्टिक अप्लायंस के बोर्ड मेंबर ने कहा कि यह लॉन्च अगस्त से कई फेज में होगा। बख्शी का कहना है कि अक्टूबर के आखिर में फेस्टिव सीजन के दौरान टाटा ग्रुप इस बिजनस को देश भर में फैला लेगा।
उन्होंने कहा कि थाईलैंड, चीन और टर्की के प्लांट्स से प्रोडक्ट्स को आयात किया जाएगा। अगले साल से इन्हें गुजरात के सानंद के प्लांट में बनाया जाएगा।