• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फैंसी घर वालों से आयकर अधिकारी पूछ सकेंगे कहां से लाए पैसा

मोदी ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने 'नर्म और शांत व्यवहार' से लोगों में 'विश्वास की कमी' को कम करें।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 17 Jun 2016 11:50:02 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jun 2016 01:47:25 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
फैंसी घर वालों से आयकर अधिकारी पूछ सकेंगे कहां से लाए पैसा

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयकर अधिकारियों से कहा कि है कि वे उन लोगों के दरवाजे खटखटाएं जिनके आयकर के स्‍टेटमेंट उनके घर या सपंत्तित से मेल नहीं खाते हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि लेकिन यह काम अधिकारियों को अच्‍छे और दोस्‍ताना तरीके से करनी होगी।

नरेंद्र मोदी ने राजस्‍व अधिकारियों को कॉन्‍फ्रेंस में कई सुझाव दिए, जिनमें से एक यह भी था। मोदी ने टैक्‍सपेयर्स का बेस दोगुना बढ़ाकर 10 करोड़ करने का लक्ष्‍य तय किया है। हालांकि, इसके लिए कोई समय सीमा नहीं दी गई है।


पूर्ववर्ती सरकारों कम राजस्‍व्‍ के कारण संघर्षरत रही हैं। इसे उन्‍होंने राज्‍य के राजस्‍व में विस्‍तार में बड़ी समस्‍या के रूप में देखा। इसके साथ ही कर चोरी करके बड़ी संख्‍या में अघोषित आय (काला धन) जमा की गई।

OLX पर कछुए बेच रहा था उत्तराखंड का लड़का

2015 के क्रेडिट सुइस सर्वे में कहा गया कि भारत में एक लाख 85 हजार डॉलर मि‍लेनियरीज हैं। मगर, अधिकारिक तौर पर एक लाख 50 हजार लोग ही, ऐसे हैं जिनकी सालाना आया 50 लाख रुपए से अधिक है।

राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से कहा है यदि आप एक व्यक्ति का बड़ा फैंसी घर देखते हैं, लेकिन उसकी आय में यह प्रदर्शित नहीं हो रहा है। ऐसे में उस व्‍यक्‍ित से यह पूछने में जरा भी संकोच मत करें कि उसने इस घर के लिए फंडिंग कैसे की।

गलत साइज का जूता नहीं बदला, अब देना होगा इतना जुर्माना

अधिया ने कहा कि मोदी के सुझाव को प्रमुखता के साथ लिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि एक घंटे के संवाद के दौरान मोदी ने राजस्‍व अधिकारियों को समझाया क‍ि देश में 25 करोड़ घरों में से 15 करोड़ घर किसानों के हैं, जिन्‍हें टैक्‍स नहीं देना है। मगर, इसके बावजूद भी हम 10 करोड़ घरों को छोड़ रहे हैं।

वित्‍त राज्‍य मंत्री जयंत सिन्‍हा ने मोदी के साथ बैठक के बाद बताया कि उन्‍होंने इसके लिए कोई टार्गेट नहीं रखा है। मोदी ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने 'नर्म और शांत व्यवहार' से लोगों में 'विश्वास की कमी' को कम करें। यदि आप आयकर दाताओं के साथ अच्‍छा व्‍यवहार करेंगे, तो टैक्‍स अपने आप आपके पास आने लगेगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।