एजेंसी, आगरा। आईटी प्रोफेशनल और टीसीएस कंपनी के कर्मचारी मानव शर्मा की आत्महत्या की चर्चा पूरे देश में हो रही है। आरोप है कि पत्नी के कारण मानव ने सुसाइड किया।
अब मानव की बहन आकांक्षा शर्मा ने कहा है कि उनके भाई ने अपनी पत्नी निकिता के कारण आत्महत्या नहीं की है। दोनों आपसी रजामंदी से तलाक लेना चाहते थे, लेकिन मानव को लगता था कि तलाक इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि हमारे देश में कानून और लीगल सिस्टम ऐसा है, जहां महिलाओं को ज्यादा अधिकार हैं।
बहन आकांक्षा ने कहा कि मानव की मौत के पीछे निकिता अफेयर नहीं, बल्कि हमारे देश की कानून है। मानव को इस बात का डर सताता था कि तलाक की प्रोसेस आसान होने वाली नहीं है।
आकांक्षा ने खुलासा किया कि प्रिया नाम की एक महिला ने मानव को निकिता और उसकी दो बहनों के बारे में कुछ बातें बताई थी। प्रिया ने आरोप लगाया था कि निकिता और उसकी बहनें शादीशुदा पुरुषों को फंसाती हैं और उनकी जिंदगी बर्बाद कर देती हैं।
इस खुलासे के बाद मानव ने जनवरी में आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन तब बच गया। इसके बाद मम्मी-पापा मुंबई पहुंचे। मानव और निकिता से बात की और दोनों को आपसी विवाद सुलझाने के लिए मना लिया। बाद में आपसी सहमति से तय हुआ कि दोनों तलाक की अर्जी देंगे।
यहां भी क्लिक करें - उसका अफेयर है... ये कहकर TCS मैनेजर ने की लाइव सुसाइड, महिला ने रखी अपनी बात
जब मेरे भाई ने निकिता से अलग होने की कोशिश की, तो उसे धमकी दी गई और कहा गया कि कानूनी व्यवस्था महिलाओं के पक्ष में है। अगर वह तलाक के लिए आगे बढ़ता है, तो उसे और हमारे माता-पिता को इसका पछतावा होगा। - आकांक्षा शर्मा (मानव शर्मा की बहन)