तेज प्रताप बनाम तेजस्वी यादव: लालू यादव के बेटों के बीच उठा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला
तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद सभी मुद्दों को सुलझा लेंगे।
By Shailendra Kumar
Edited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 19 Aug 2021 06:26:00 PM (IST)
Updated Date: Thu, 19 Aug 2021 06:25:59 PM (IST)

बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने युवा विंग के प्रदेश प्रमुख आकाश यादव को बर्खास्त कर दिया है। जिसके कारण पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप आमने-सामने आ गए हैं। ऐसे में राजद के राज्य इकाई में एक नया संकट पैदा हो गया है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज (गुरुवार) कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद सभी मुद्दों को सुलझा लेंगे। अगर तेज प्रताप पार्टी के किसी अन्य नेता से खुश नहीं हैं, तो हमारे अध्यक्ष समस्याओं का समाधान करेंगे।
उन्होंने कहा कि हर नेता की सोच अलग होती है। इसी के तहत उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने अपनी बात रखी। दोनों नेताओं के बीच मतभेद जल्द सुलझ जाएंगे। चिंता की बात नहीं है। वहीं तेज प्रताप का कहना है, जगदानंद सिंह बिहार के वरिष्ठ नेता हो सकते हैं, लेकिन उन्हें पार्टी संविधान का कोई ज्ञान नहीं है। राजद के नियमों के अनुसार शीर्ष नेतृत्व पहले नेताओं को नोटिस देता है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाता है। आकाश के मामले में जगदानंद ने उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया और बर्खास्त कर दिया।
तेजप्रताप ने आरोप लगाया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें युवा शाखा को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने सवाल किया कि जगदानंद एक गरीब आकाश यादव को प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से कैसे बर्खास्त कर सकते हैं। वहीं जगदानंद सिंह ने बुधवार को तेजस्वी से आधे घंटे तक मुलाकात की। बैठक के बाद सिंह पार्टी कार्यालय लौट आए और राजद छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गगन कुमार को नियुक्त किया।