तेलगु अभिनेता उदय किरण ने फांसी पर लटक कर दी जान
33 साल के तेलगु अभिनेता उदय किरण की अचानक मौत को आत्महत्या के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
By
Edited By:
Publish Date: Mon, 06 Jan 2014 12:02:19 PM (IST)
Updated Date: Mon, 06 Jan 2014 12:17:45 PM (IST)
तेलगु अभिनेता उदय किरण ने रविवार रात फांसी पर लटकर अपनी जान दे दी। 33 साल के इस अभिनेता की अचानक मौत को आत्महत्या के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अब तक ये समझ नहीं आ रहा है कि उदय ने ऐसा क्यों किया। जब उदय ने अपनी जान दी वे घर पर अकेले थे। उदय की मौत ने तेलगु फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है।
बताया जाता है कि रविवार रात उदय ने हैदराबाद में श्रीनगर कॉलोनी स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगा ली। उनकी पत्नी और माता-पिता ने उदय के शरीर को पंखे से लटकते हुए पाया। उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उदय ने अब तक 18 फिल्में की है। उदय की साल 2010 में आई पहली फिल्म 'चित्रम' ने उन्हें पहचान दिलाई।
उन्हें अपने किरदार 'नुव्वु नेनु' के लिए साल 2001 में फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस फिल्म ने ही उन्हें हैट्रिक हीरो बना दिया। वे आखिरी बार फिल्म जय श्रीराम में नजर आए थे। उदय ने साल 2012 के अक्टूबर में विशिता से शादी की।