जयंती विशेष: कलाम की दो लोकप्रिय किताबों से 10 प्रेरणादायक बातें
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब 'विंग्स ऑफ फायर' और 'इग्नाइटेड माइंड्स' से लिए गए कुछ प्रेरणादायक उद्धरण:
By
Edited By:
Publish Date: Wed, 14 Oct 2015 02:17:44 PM (IST)
Updated Date: Wed, 14 Oct 2015 02:41:25 PM (IST)

मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से पहचाने जाने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 15 अक्टूबर को जयंती है। कलाम साहब ने साहित्यिक रूप से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज भले ही वह हमारे बीच न हो लेकिन उनकी साहित्यक रचना हमेशा हमारे बीच होगी।
उन्होंने अपने विचारों को चार पुस्तकों में समाहित किया है। ये हैं - 'इंडिया 2020: ए विजन फौर द न्यू मिलेनियम', 'माय जर्नी' और 'इग्नाइटेड माइंड्स: अनलीशिंग द पॉवर विदइन इंडिया'। उनकी आत्मकथाओं में 'विंग्स ऑफ फायर' और 'साइंटिस्ट टू प्रेसिडंट' शामिल हैं।
इसके अलावा भी उन्होंने कई किताबें लिखीं हैं जिनमें 'एनविजनिंग एन एम्पॉवर नेशन', 'यू आर बोर्न टू ब्लॉसम', 'इनडोमिटेबल स्पिरिट', 'मिशन इंडिया' आदि शामिल हैं।
उनकी किताब 'विंग्स ऑफ फायर' और 'इग्नाइटेड माइंड्स' से लिए गए कुछ प्रेरणादायक उद्धरण :
विंग्स ऑफ फायर :
- सक्रिय रहो। जिम्मेदारी लो। जिन बातों पर आप विश्वास करते हैं उन पर काम करो। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप अपना भाग्य का दूसरों के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
- हमें क्यों कठिनाइयों, कष्टों और समस्याओं का डर होता है? जब मुसीबतें आती हैं, तब अपने कष्टों की प्रासंगकिता को समझने का प्रयास करें। विपरीत परिस्थतियां हमेशा आत्मनिरीक्षण का अवसर देती हैं।
- भगवान, हमारे निर्माता, ने हमारे मन और व्यक्ितत्व में महान शक्ति और क्षमता संग्रहित की है। प्रार्थना इनका दोहन करने और इन शक्तियों को विकसित करने में हमारी मदद करती हैं। चेतना में विचार मौजूद हैं और जब इसे बाहर निकाला जाता है और इसे बढ़ने तथा आकार लेने का अवसर दिया जाता है, तब एक सफल घटना घटित हो सकती है।
- पहले अवसर पर विदेशों में अधिक पैसा कमाने के लिए बड़ी संख्या में वैज्ञानिक और इंजीनियर देश छोड़ देते हैं। यह सच है कि उन्हें अधिक से अधिक मौद्रिक लाभ मिलता है, लेकिन अपने देशवासियों से मिलने वाले प्यार और सम्मान की क्षतिपूर्ति कोई कर सकता है?
मन के भीतर सफल होने के सभी आवश्यक संसाधन मौजूद हैं।
इग्नाइटेड माइंड्स: अनलीशिंग द पॉवर विदइन इंडिया
- लंबे समय तक आजादी के संघर्ष के बाद जब हमें हमारी आजादी मिली और देश एकजुट हो गया, तब क्या आर्थिक समृद्धि के एक लक्ष्य के साथ रहना संभव है? देशभक्ति को धर्म या राजनीति से प्रदूषित नहीं किया जाना चाहिए।
- महान पुरुषों के लिए, धर्म दोस्त बनाने का एक तरीका है। छोटे लोग इसे धर्म को लड़ाई का उपकरण बनाते हैं।
- सोच एक पूंजी है, उद्यम एक रास्ता है, मेहनत समाधान है।
- तेजस्वी मन पृथ्वी पर सबसे श्ाक्तिशाली संसाधन है और हमारे देश के एक अरब मन वास्तव में इस महान शक्ति के दोहन का इंतजार कर रहे हैं।
- हमारा आध्यात्मिक ज्ञान हमारी ताकत रहा है। आक्रमणकारियों के आक्रमण और उपनिवेशवाद के सुन्न प्रभावों से हम एक राष्ट्र के रूप में जिंदा रहे हैं। लेकिन इन सभी समायोजन की प्रक्रिया में हमने हमारे लक्ष्य और अपेक्षाओं को कम कर दिया है। हमने अपने व्यापक दृष्टिकोण को पाने और हमारी विरासत और ज्ञान को समृद्ध बनाने की ओर आकर्षित करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: बच्चों के सवाल, कलाम सर के जवाब