• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Terrorist Attack In Kashmir: पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 5 घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंद...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 04 May 2024 07:44:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 May 2024 07:08:44 AM (IST)
Terrorist Attack In Kashmir: पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 5 घायल
पुंछ में आतंकी हमला।

HighLights

  1. जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमला।
  2. वायुसेना के काफिले पर आतंकवादियों ने की फायरिंग।
  3. आतंकवादियों के हमले में पांच जवान घायल।

एएनआई, पुंछ। पुंछ में शनिवार शाम वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में एक जवान बलिदान हो गया और पांच अन्य घायल हुए हैं। पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने शशिधार क्षेत्र में वायुसेना के काफिले के वाहनों पर घात लगाकर तीन ओर से अंधाधुंध फायरिग की। काफिले में शामिल जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, इसपर आतंकी जंगल की ओर भाग निकले।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि सुरनकोट के सनाई गांव में सूचना मिली है कि आतंकियों ने फायरिंग की है। इस घटना की पूरी जानकारी लेने के लिए सेना व पुलिस इलाके में गई है। आतंकियों ने यह हमला शाम को सवा छह बजे किया है। जवान सैन्य वाहन से शसटार से जारावली की ओर जा रहे थे।


An Indian Air Force vehicle convoy was attacked by terrorists in the Poonch district of J&K. The local Rashtriya Rifles unit has started cordon and search operations in the area. The vehicles have been secured inside the air base in the General area near Shahsitar. Military… pic.twitter.com/y5uMnAUBfw

— ANI (@ANI) May 4, 2024

चुनाव के दौरान पाकिस्तान के आतंकी माहौल कर खराब- भाजपा

पुंछ में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता ने कहा कि जानकारी मिली है कि पुंछ में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। चुनाव के दौरान यह स्वाभाविक है कि पाकिस्तान द्वारा भेजे गए लोग घुसपैठ कर माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे।