• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thailand Ayodhya City: अयुत्या को माना जाता है थाईलैंड की अयोध्या, राजा को दी जाती है भगवान राम की उपाधि

उत्तर प्रदेश का अयोध्या शहर धार्मिक आस्था का केंद्र है। उसी तरह थाईलैंड में भी एक अयोध्या है। ऐसी मान्यता है कि थाईलैंड की इस अयोध्या के राजाओं का जुड...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 01 Dec 2023 04:49:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 01 Dec 2023 06:52:59 PM (IST)
Thailand Ayodhya City: अयुत्या को माना जाता है थाईलैंड की अयोध्या, राजा को दी जाती है भगवान राम की उपाधि
अयुत्या को माना जाता है थाईलैंड की अयोध्या।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश का अयोध्या शहर धार्मिक आस्था का केंद्र है। उसी तरह थाईलैंड में भी एक अयोध्या है। ऐसी मान्यता है कि थाईलैंड की इस अयोध्या के राजाओं का जुड़ाव भगवान राम से रहा है। वह अपने आपको उनका वंशज मानते हैं।

थाईलैंड की अयोध्या को अयुत्या कहा जाता है। इसका नाम प्राचीन अयोध्या शहर के नाम पर ही पड़ा है। अयुत्या और अयोध्या में एक चीज समान है। वह यह कि यहां के लोग अपने पूर्वजों और संस्कृति को कभी भी नहीं भूले। यहां के लोगों में भगवान श्री राम की आस्था बहुत गहरी है। वह आज भी उनकी पूजा करते हैं और उनको अपना आदर्श मानते हैं। अयुत्या शहर में कुछ मंदिर भी हैं। यह मंदिर यहां के राजाओं ने बनवाए थे। इन हिंदू मंदिरों में अयुत्या शहर के लोग पूजा करते हैं। भगवान विष्णु, ब्रह्मा और शंकर भगवान के मंदिर इस शहर में हैं।


बर्मी सेना ने मचाई थी लूट

अयुत्या थाईलैंड का सबसे प्रसिद्ध शहर है। इस शहर के राजा जब भी राजपाट संभालते हैं तो रामतिबोधि की उपाधि दी जाती है। अयुत्या पर 1767 में बर्मी सेना ने हमला कर दिया। बर्मी सेना यहां बुरी तरह तबाही मचाई और शहर को लूट लिया। उसके बाद यह पूरी तरह नष्ट हो गया था।