
एजेंसी, ठाणे (Thane Badlapur News)। महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार को भारी बवाल हुआ। एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में सफाईकर्मी ने दो बच्चियों का यौन शोषण किया था। मामला सामने आने के बाद मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दिनभर के हंगामे और हिंसा के बाद सरकार एक्शन मे आई।
यौन शोषण की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, 'मैंने बदलापुर की घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। इस मामले में एसआईटी पहले ही गठित की जा चुकी है और हम कार्रवाई भी करने जा रहे हैं। स्कूल के खिलाफ तेज से कार्रवाई की जा रही है। दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।'
भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने हवाई फायर किए और आंसू गैस के गोले छोड़े। लोगों का कहना है कि उनको अपनी बच्चियों को सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना पड़ा है।
प्रदर्शनकारियों में शामिल एक महिला ने कहा कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। लोगों की मांग है कि आरोपी को भीड़ के हवाले कर देना चाहिए।
मामला सामने आने के बाद सरकार ने स्कूल को नोटिस भेजा है। इस बारे में मेरी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी बात हुई है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए हमने सखी सावित्री समिति का गठन किया है। - दीपक केसरकर, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री
#WATCH | On the incident of alleged sexual assault with a girl child at a school in Badlapur, Maharashtra Education Minister Deepak Kesarkar says, "We will see to it that the existing safety measures are further strengthened. We are issuing a circular today that CCTVs must be… pic.twitter.com/iZDzS7ET32
— ANI (@ANI) August 20, 2024
पुलिस के मुताबिक, स्कूल के अंदर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का यह मामला 16 अगस्त का है। आरोपी सफाई कर्मी ने स्कूल के टॉयलेट के अंदर दोनों बच्चियों के साथ हरकत की थी।
मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने सफाई कर्मी को नौकरी से निकाल दिया था। पालकों ने विरोध जताया तो पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और आरोपी को पकड़ा गया। फिलहाल यह स्कूल पांच दिन के लिए बंद है।
नईदुनिया की खबरें अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए क्लिक करें...
Mumbai suburb Badlapur (Thane Distt) erupts in huge protests after two 3-year-old girls were sexually assaulted by a male cleaning staff member in their school's girls toilet. Accused arrested. Massive rail-roko pic.twitter.com/tjOsqr09R9
— Tapri chatter (@Tapri45) August 20, 2024