Gangotri Dham: शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार दोपहर 12ः01 बजे होंगे बंद
Gangotri Dham: अन्नकूट पर्व पर बुधवार की सुबह 10ः15 बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा जाएगा। उसके बाद निर्वाण दर्शन होंगे। वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक होगा है। उसके बाद 12ः01 बजे अमृत बेला पर कपाट बंद किए जाएंगे।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 25 Oct 2022 10:47:44 PM (IST)
Updated Date: Tue, 25 Oct 2022 11:04:56 PM (IST)

Gangotri Dham: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर बुधवार की दोपहर 12ः01 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को दोपहर 12ः09 बजे और केदारनाथ धाम के कपाट सुबह साढ़े आठ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
गंगोत्री धाम में इस वर्ष अब तक 6.12 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। 27 अक्टूबर को सुबह साढ़े आठ बजे केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12.09 बजे बंद होंगे। गंगोत्री धाम में अधिकांश व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान शीतकाल के लिए बंद कर दिए हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि अन्नकूट पर्व पर बुधवार की सुबह 10ः15 बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा जाएगा।
उसके बाद निर्वाण दर्शन होंगे। वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक होगा है। उसके बाद 12ः01 बजे अमृत बेला पर कपाट बंद किए जाएंगे, जिसके बाद डोली मुखवा के लिए प्रस्थान करेगी। डोली रात्रि निवास चंडेश्वरी देवी मंदिर (मार्कंडेय मंदिर) में प्रवास करेगी। 27 अक्टूबर को गंगा की डोली मुखवा पहुंचेगी। गंगोत्री धाम में इस वर्ष अभी तक 6.12 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। गंगोत्री धाम में कपाट बंद होने की पूरी तैयारी हो चुकी है। सभी तीर्थ पुरोहित भी गंगोत्री धाम पहुंच चुके हैं।