• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसानों ने रोके ट्रेनों के पहिये

13 रद और छह के रूट डायवर्ट, अमृतसर में बासमती का उचित मूल्य न मिलने व नवांशहर में गन्ना के भुगतान रहा मुद्दा।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 07 Oct 2015 10:55:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2015 10:55:58 PM (IST)
किसानों ने रोके ट्रेनों के पहिये

जालंधर। पंजाब में कीटनाशक खरीद घोटाला व नरमे की बर्बाद फसल का उचित मुआवजा नहीं मिलने से खफा किसानों ने बुधवार से दो दिवसीय रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। इस दौरान विभिन्न जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया और जगह-जगह रेल ट्रैक जाम किया।

इस कारण दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान व मजदूर संगठन कृषि मंत्री तोता सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान सैकड़ों किसानों को हिरासत में भी लिया गया।


उधर अमृतसर के जंडियाला गुरु में बासमती की उचित कीमत नहीं मिलने व नवांशहर में गन्ना का भुगतान नहीं होने से खफा किसानों ने रेल ट्रैक पर धरना देते हुए आवागमन बाधित किया। किसानों से आंदोलन से विभिन्न रूट की 13 ट्रेनों को रद करना पड़ा और 6 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया। कम से कम बारह स्थानों पर रेल रोको प्रदर्शन हुए।

किसानों नेताओं का कहना है कि विभिन्न जगहों से पंजाब पुलिस ने 5000 के करीब किसानों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शन में आठ किसान संगठन शामिल रहे। इनमें बीकेयू एकता (डकौंदा), बीकेयू (उगराहां), बीकेयू (क्रांतिकारी), किरती किसान यूनियन प्रमुख हैं। गुरुवार को इन संगठनों के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें अगली रणनीति पर चर्चा होगी।