• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bangalore: नामी कैफे के वॉशरूम में चल रहा था ‘गंदा खेल’... सामने आई हकीकत तो लड़कियों के उड़ गए होश

बेंगलुरु के 'थर्ड वेव कॉफी' कैफे में एक कर्मचारी द्वारा लेडीज वॉशरूम में मोबाइल से रिकॉर्डिंग की जा रही थी। इसके लिए कर्मचारी ने फोन को डस्टबिन में छि...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 12 Aug 2024 02:00:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Aug 2024 02:09:08 PM (IST)
Bangalore: नामी कैफे के वॉशरूम में चल रहा था ‘गंदा खेल’... सामने आई हकीकत तो लड़कियों के उड़ गए होश
'थर्ड वेव कॉफी' (Third Wave Coffee) कैफे के वॉशरूम में हो रही थी रिकॉर्डिंग।

HighLights

  1. बेंगलुरु बीईएल रोड पर स्थित है कैफे
  2. आरोपी ने डस्टबिन में कर रखा था छेद
  3. दो घंटे तक वॉशरूम में की गई रिकॉर्डिंग

एजेंसी, बेंगलुरु (Banglore)। बेंगलुरु के नामी कैफे से हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है, जहां कैफे के लेडीज वॉशरूम में महिलाओं की रिकॉर्डिंग की जा रही थी। इसका खुलासा कैफे में पहुंची एक कस्टमर द्वारा किया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह मामला बेंगलुरु बीईएल रोड स्थित 'थर्ड वेव कॉफी' (Third Wave Coffee) नामक कैफे से जुड़ा है। यहां एक कर्मचारी द्वारा लेडीज वॉशरूम में रिकॉर्डिंग की जा रही थी। कर्मचारी ने शौचालय में रखे कूड़ेदान में मोबाइल छिपा दिया था। बताया गया कि कर्मचारी ने करीब दो घंटे तक वॉशरूम में रिकॉर्डिंग की थी।


कस्टमर ने साझा किया अनुभव

यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। कैफे पहुंची एक कस्टमर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है। कस्टमर ने बताया कि कर्मचारी ने मोबाइल को डस्टबिन में छुपा दिया था और वीडियो मोड ऑन कर दिया था। कर्मचारी ने डस्टबिन में एक छेद भी कर रखा था, जिससे सिर्फ कैमरा ही दिखाई दे रहा था। कस्टमर ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

naidunia_image

कैफे प्रबंधन ने दी सफाई

यह घटना सामने आने के बाद कैफे प्रबंधन ने सफाई दी है। प्रबंधन ने कहा, 'हमारे ग्राहकों की सुरक्षा और भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता है। कॉफी शॉप की नीति सख्त है और बीईएल रोड स्टोर में संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया है, साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।'

naidunia_image