मल्टीमीडिया डेस्क। क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आप लिखते समय किस तरह पेन पकड़ते हैं? हममें से अधिकांश ने इस बात पर गौर नहीं किया होगा। हम तो पेन उठाते हैं, अंगुलियों से पकड़ते हैं और लिखना शुरू कर देते हैं। हर किसी के पेन पकड़ने का स्टाइल अलग होता है। कोई पेन को अपने अंगूठे और इंडेक्स फिंगर में दबाकर रखता है जोकि ट्रेडिशनल स्टाइल है। कुछ इसे कुछ अलग तरीके से होल्ड कर रखते हैं। तो इसमें क्या खास हैं? साइकोलॉजिस्ट का कहना है कि जिस तरीके से आप पेन पकड़ते है, यह आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ खुलासा करता है।
जिस तरीके से आप पेन पकड़ते है, उसे देखकर लोग आपके लिए अपनी राय बना लेते हैं। यहां जानिए ये आपकी पर्सनैलिटी के बारे में क्या कहता है:
इंडेक्स फिंगर और मीडिया फिंगर के बीच पेन
आप सोशल और आउटगोइंग हैं। आपको नए लोगों से मिलना पसंद है और आपको लोगों से घिरे रहना पसंद करते हैं। लेकिन उसी समय आपको फ्रीडम भी चाहिए। आप अधिकांश परिस्थिति में शांत रहना पसंद करते हैं और लोगों का दिल दुखाना आपको पसंद नहीं।
जिस तरीके से आप पेन पकड़ते हैं, यह लोगों को आपका रचनात्मक पहलू दिखाता है। उनको आपका एक्सप्रेसिव होना पसंद आता है। लोगों को लगता है कि आप बड़े संभल कर रहने वालों में से हैं और संवेदनशील स्वभाव के कारण चिंता भी ज्यादा करते हैं। वे आपको इंटेलीजेंट समझते हैं।
थंब और इंडेक्स फिंगर के बीच पेन
यह आपके व्यक्तित्व के बारे में बताता है कि आप एक ईमानदार व्यक्ति है और इस बात पर आपको गर्व है। आप खुद के लिए अच्छा और बुरा चुनने की स्मार्टनेस रखते हैं।
लोगों को आपके पेन पकड़ने का तरीका बताता है कि आप संवेदनशील और उदार हैं। आपकी कल्पनाशक्ति जबर्दस्त है और हमेशा जिज्ञासु रहते हैं। आपका सेंस ऑफ ह्यूमर शानदार है जो कि कम प्रयास में ही लोगों को हंसा देता है।
पॉइंटी फिंगर पर थंब
यह आपके व्यक्तित्व के बारे में बताता है कि आप ड्रीमी हैं और जीवन से काफी अपेक्षा रखते हैं। आप ऐसे लोगों का साथ चाहते हैं जो कि आपको समझें, आपको खुश रखे और सुरक्षित महसूस कराए।
आपको पेन पकड़ने का तरीका बहुत अलग है इसलिए लोग आपको क्रिएटिव और टैलेंटेड मानते हैं। आप फ्रेंडली नैचर के होते हैं, इसलिए लोग आपसे ईर्ष्या भी करते हैं। हालांकि लोग आपकी उदारता की तारीफ करते हैं और मानते हैं कि आप चतुर और आत्मविश्वासी हैं। आपका यही आत्मविश्वास देखकर उन्हें लगता है कि आप जन्मजात लीडर हैं।