• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम की खबर: 1 फरवरी से बदल जाएंगे ये नियम, जेब ढीली करने के लिए अभी से हो जाएं तैयार

गौरतलब है कि इस संबंध में बीते साल NPCI ने 31 अक्टूबर को सर्कुलर जारी किया था, जो 1 फरवरी 2024 से लागू हो जाएगा।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 30 Jan 2024 11:10:29 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jan 2024 11:10:29 AM (IST)
काम की खबर: 1 फरवरी से बदल जाएंगे ये नियम, जेब ढीली करने के लिए अभी से हो जाएं तैयार
1 फरवरी 2024 से लागू होने वाले कुछ ऐसे नियम-कायदों के बारे में बता रहे हैं, जो आपका खर्च बढ़ा सकते हैं।

HighLights

  1. यदि आप ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन करते हैं तो यह आपके लिए लिए राहत देने वाली खबर हो सकती है।
  2. RBI ने आम आदमी को राहत देते हुए अब IMPS नियमों में बड़ा बदलाव किया है।
  3. अब बैंक खाताधारक बेनिफिशरी का नाम जोड़े बिना बैंक खाते से 5 लाख रुपए तक ट्रांसफर कर सकेंगे।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। साल 2024 का पहला माह जनवरी जल्द ही खत्म होने वाला है और फरवरी माह दस्तक देने वाला है। हर माह के समान फरवरी माह की भी पहली तारीख से कई नए नियम लागू होंगे, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। यहां हम आपको 1 फरवरी 2024 से लागू होने वाले कुछ ऐसे नियम-कायदों के बारे में बता रहे हैं, जो आपका खर्च बढ़ा सकते हैं।

FASTags KYC

यदि आपने अभी तक अपने फोर व्हीलर से संबंधित FASTags KYC का काम पूरा नहीं किया है तो इसे तत्काल कर लें, क्योंकि 31 जनवरी के बाद ऐसे लोगों के FASTags को बैन कर दिया जाएगा या उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने FASTags को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आखिरी तारीख 31 जनवरी 2024 तय की है।


IMPS से संबंधित नियमों में बदलाव

यदि आप ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन करते हैं तो यह आपके लिए लिए राहत देने वाली खबर हो सकती है। RBI ने आम आदमी को राहत देते हुए अब IMPS नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब बैंक खाताधारक बेनिफिशरी का नाम जोड़े बिना बैंक खाते से 5 लाख रुपए तक ट्रांसफर कर सकेंगे। गौरतलब है कि इस संबंध में बीते साल NPCI ने 31 अक्टूबर को सर्कुलर जारी किया था, जो 1 फरवरी 2024 से लागू हो जाएगा।

NPS नियमों में भी बदलाव

1 फरवरी 204 से एनपीएस नियमों में भी बदलाव हो जाएगा। 12 जनवरी, 2024 को PFRDA ने NPS आंशिक निकासी के संबंध में एक सर्कुलर जारी किया। इस सर्कुलर में बताया गया था कि NPS खाताधारक व्यक्तिगत पेंशन खाते से एम्प्लॉयर योगदान को छोड़कर 25 फीसदी तक की रकम निकाली जा सकती है। इसके लिए खाताधारक को आवेदन करना होगा और वेरिफिकेशन के बाद ही राशि निकाली जा सकती है।

naidunia_image

एसबीआई होम लोन

भारतीय स्टेट बैंक इन दिनों स्पेशल होम लोन कैंपेन चला रहा है, जिसका फायदा 31 जनवरी 2024 तक ही लिया जा सकता है। 1 फरवरी से एसबीआई की यह योजना बंद हो जाएगी। ग्राहक होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस में रियायत का लाभ 31 जनवरी, 2024 तक ले सकते हैं।