
नई दिल्ली। हम अपने बच्चों बिना यह बताए ही जिंदगी जीने के लिए छोड़ देते है कि वे यौन उत्पीड़न से अपनी रक्षा कैसै कर सकते हैं। बाल यौन शोषण के आंकड़े बताते हैं कि हर 6 लड़कों में एक और हर 3 लड़कियों में 1 अपने 18वें जन्मदिन से पहले यौन उत्पीड़न के शिकार होते हैं।
अहम बात यह है कि 85 प्रतिशत मामलों में बच्चे अपने अपराधी को जानते हैं। लेखिका जैनिन सैंडर्स शारीरिक सुरक्षा के विषय के लेखन में माहिर हैं। वह ‘Some Secrets Should Never Be Kept’, ‘My Body! What I Say Goes!’, consent: ‘No Means No!’ जैसी किताबें लिख चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि वह बच्चों की शारीरिक सुरक्षा शिक्षा के लिए लोगों को जागरुक करने में यकीन रखती थीं। उन्होंने कहा कि जब मेरे बच्चे स्कूल जाने लायक हो गए, तो मैंने प्राथमिक स्कूल में शारीरिक सुरक्षा शिक्षा (यौन शोषण की रोकथाम शिक्षा) को लागू करने के बारे में बात की। मगर, मेरे अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया गया था।
शर्मसार हुआ गुजरात, 14 साल के बेटे का शव कंधे पर ले गया पिता
लोगों इस बारे में बातचीत करने में बहुत असहज थे। तब मैंने एक लेखिका के रूप में इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने लेखन कौशल का उपयोग करते हुए किताब लिखने का फैसला किया।
बच्चों को ऐसे बताएं अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में
जैनिन कहती हैं कि हम कम उम्र से ही बच्चों को इस बारे में शिक्षित करना शुरू कर सकते हैं। मैं बच्चों की पांच किताबें अब तक लिख चुकी हूं, जिसमें शरीर की सुरक्षा, शरीर स्वायत्तता और लैंगिक समानता के विषयों को शामिल किया गया है।
बच्चे देखकर ज्यादा सीखते हैं। इसलिए बच्चों की किताबों में तस्वीर के जरिये उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में बताया जा सकता है। इसके साथ ही शारीरिक सुरक्षा में माता-पिता और शिक्षकों को शिक्षित करने की जरूरत है।
महिलाओं के वर्जिनिटी टेस्ट की मांग करने वाले सांसद पर महिलाओं का रोष
आखिर वे ही अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। हम जानते हैं कि 98 फीसद मामलों में जहां बच्चों के यौन शोषण के बारे में बताता है, वे बयान सही पाए जाते हैं।
बच्चों को सेफ्टी प्वाइंट्स के बारे में बताएं
तीन साल की उम्र होने तक बच्चों को उनके शरीर के अंगों के बारे में बताना शुरू कर दें। जैसे उन्हें पैर की उंगलियों, नाक, आंखें, आदि के नाम पता होने चाहिए। युवा उम्र से उन्हें अपने शरीर के प्राइवेट पार्ट के बारे में भी पता होना चाहिए।
उन्हें पता होना चाहिए कि यदि कोई उनके निजी अंगों को छूता है, तो इसके बारे में वे जरूर बताएं। उन्हें पांच विश्वसनीय लोगों के नाम बताएं, जिनसे वे खुलकर इस बारे में शिकायत कर सकें।
देखिए, ट्रेन पर ऐसे सर्फ करती है यह 'बैटगर्ल'
उन्हें सिखाएं कि यदि कोई बच्चे को उसकी इच्छा के बिना या गलत तरीके से छूता है या उनके प्राइवेट पार्ट को देखने के लिए कहता है, तो इसके बारे में वह उन पांचों लोगों को बताएं। यह सोशल सिक्योरिटी नेटवर्क आपके बच्चे को यौन शोषण होने से बचाएगा।
बच्चों की इन बातों पर रखें नजर
यदि बच्चा कुछ अजीब हरकतें करता है। वह अपने से छोटे बच्चों के साथ 'सेक्स प्ले' करता है। उनके गुप्तांगों को छूता है या खिलौने/डॉल के साथ सेक्सुअलाज प्ले करता है या अचानक से डरा सहमा रहने लगा है, तो उससे बात जरूर करें। पता करें कि कहीं वह यौन शोषण का शिकार तो नहीं हुआ है।