
नई दिल्ली। पितृसत्तात्मक समाज में, कई चीजों पर पुरुषों के विशेषाधिकार होते हैं। इनमें कई शादी की रस्में भी शामिह होती हैं, जिसमें पिता की उपस्थिति की जरूरी होती है। पांच लड़कियों की मां ने लकीर रूढ़िवादी परंपरा को तोड़ते हुए पुरुषों के लिए आरक्षित शादी की रस्मों को निभाया।
हाल ही में एक नवविवाहित दुल्हन हेरनूर ग्रेवाल ने अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की। इसमें उनका मां बेटी की विदाई की परंपरा को निभाती हुई दिख रहा हैं। पारंपरिक रूप से यह अधिकार परिवार के पुरुषों को हासिल होता है कि वह इस रस्म को पूरा करें।
पोस्ट में, उन्होंने लिखा-
इस फोटो में मेरी मां मेरी विदाई के रिवाज को निभा रही हैं, जो आमतौर पर पुरुषों के लिए आरक्षित होता है। मैं अपनी मां की पांच बेटियों में से एक हूं। हमार कोई भाई नहीं है और हमारे पिताजी कुछ साल पहले छोड़कर चले गए थे। ऐसे में यदि किसी के पिता नहीं होते हैं, तो उम्मीद की जाती है कि परिवार मे किसी ऐसे पुरूष को ढूंढ़ा जाए, जो इस परंपरा को निभाए।
जयललिता से प्यार करता था, आज भी करता हूं : मार्कंडेय काटजू
जब मेरे पिता हमें छोड़कर गए, तो पूरे समुदाय ने हमारी मां दोष देना शुरू कर दिया। इसी तरह लोग मेरी बहनों और मुझ पर टिप्पणियां करते थे कि चिंता मत करो, हो सकता है कि अगले जन्म में तुम्हें भाई मिल जाएगा। हमारे घर में कोई भाई नहीं था, इसलिए कोई अपने बेटे की शादी के लिए हमारे परिवार में रुचि नहीं लेता था।
हमारी मां उन लोगों की टिप्पणियों के खिलाफ मजबूती से खड़ी हुईं और उनका सामना किया। वह मानती हैं कि हमें अपनी खुशी या भावनात्मक/ वित्तीय स्थिरता के लिए किसी आदमी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हमें जितनी जल्दी हो सके अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाया।
यही कारण है कि हमने अपने परिवार में शादी के दौरान पारंपरिक रूप से पुरुषों के द्वारा निभाई जाने वाली भूमिकाओं में महिलाओं को आगे किया। हम हमारे दैनिक जीवन में इस भावना को लाने की कोशिश करते हैं।
अब से आवश्यक वस्तुओं की कीमतें तय करेगी सरकार
हमें उम्मीद है कि हमारे समाज को एकल अभिभावक वाले परिवारों का समर्थन करना चाहिए। पुरुष केंद्रित परंपराएं महिलाओं को यह दिखाने का एक तरीका है कि वे पुरुषों के बिना कुछ भी नहीं हैं। मगर, हम यह जानते हैं कि यह सच नहीं है।
ग्रेवाल ने कहा कि हमें आशा है कि यह तस्वीर और यह कहानी इसे साबित करती है। यदि हमें लगता है कि हमारा समाज विकसित हो रहा है, तो हमें संस्कृति को ऐसे बदलना होगा कि वह आधुनिक समाज में फिट हो सके।