
वाराणसी। मेट्रो मैन ई. श्रीधरन ने बनारस में प्रस्तावित मेट्रो रूट का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यह भारत की सबसे कठिन परियोजना होगी। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे पुराना शहर है।
संकरी सड़कें हैं, पुराने निर्माण हैं, कई अवरोध हैं। ऐसे में बीच शहर से मेट्रो निकालना बेहद कठिन परियोजना है, मगर इसे बनाया जाएगा। चुनौती स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना को आकार दिया जाएगा।
इस समय वाराणसी विकास प्राधिकरण के तकनीकी दल के साथ मेट्रो मैन ई. श्रीधरन बनारस में दो चरणों वाली मेट्रो परियोजना के रूट का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके तहत मेट्रो मैन ई. श्रीधरन ने वाराणसी विकास प्राधिकरण के तकनीकी दल के साथ शुक्रवार को लंका से सारनाथ तक का किया तकनीकी निरीक्षण।
हाजी अली दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
अभी यह दल निरीक्षण पर है और बनारस में दो चरणों वाली मेट्रो परियोजना के रूट प्लान का अध्ययन कर रहा है। ई. श्रीधरन ने बनारस में प्रस्तावित मेट्रो रूट का निरीक्षण करने के बाद कहा कि ''काशी मेट्रो'' का काम रात में किया जाएगा।
चार साल में एक कारीडोर तो छह साल में दोनों कारीडोर तैयार किए हो जाएंगे। सारनाथ साइड में रूट बढ़ाया गया है। कई जगहों पर भूमिगत रूट जाएगा।
पिता ने सिखाया कंप्यूटर चलाना, बेटे ने सीखते ही सर्च किया...