• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिगरेट से दागकर सीने पर लिख दिया "टीएमसी"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा में जाने पर भाजपा कार्यकर्ता को मिली सजा।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 06 Dec 2014 09:58:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Dec 2014 10:58:02 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सिगरेट से दागकर सीने पर लिख दिया "टीएमसी"

हुगली। पश्चिम बंगाल में यूं तो राजनीतिक हिंसा नई बात नहीं है, लेकिन प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस व भाजपा के बीच यह बैर दिल दहलाने वाले मोड़ पर जा रहा है। इसी क्रम में हुगली जिले के बांसबेड़िया स्थित शिवपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता के सीने पर तृणमूल समर्थकों ने सिगरेट से दागकर "टीएमसी" लिख दिया। पीड़ित विष्णु चौधरी है बांसबेड़िया के 20 नंबर वार्ड का भाजपा अध्यक्ष है।

पीड़ित ने बताया कि उसे इसलिए सजा दी गई, क्योंकि वह धर्मतल्ला के विक्टोरिया हाउस के पास गत 30 नवंबर को आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में शामिल होने गया था। इससे नाराज तृणमूल के लोग गत तीन दिसंबर की रात उसे घर से उठा ले गए और तीन घंटे तक प्रताड़ित किया।


उन्होंने उसे "तृणमूल जिंदाबाद" के नारे लगाने को कहा और इन्कार पर पिटाई की। बाद में कपड़े उतरवाकर उसके सीने पर सिगरेट से दागकर टीएमसी लिख दिया।

हुगली जिला भाजपा के सह अध्यक्ष स्वपन पाल ने कहा कि घटना बेहद निंदनीय है। ऐसा काम सिर्फ तृणमूल के लोग ही कर सकते हैं। सिगरेट से दागकर शरीर को जलाना अमानवीयता की पहचान है। घटना की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की गई है। तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक तपन दासगुप्ता ने इसे भाजपा का नाटक बताया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से माकपा ने अत्याचार किया, उसी तरह अंत की ओर बढ़ रही तृणमूल भी पिशाचों जैसा काम कर रही है। माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा, यह जघन्य कृत्य है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।