
चेन्नई। तमिलनाडु में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर के रख देने वाला एक मामला सामने आया है। रिश्वत के पैसों के लिए अधिकारी ने 15 साल के किशोर को भीख मांगने पर मजबूर कर दिया।
पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए सरकार की ओर से मिलने वाले 12 हजार 500 रुपए की मदद के लिए यह किशोर सरकारी कार्यालय के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि गांव के प्रशासनिक अधिकारी सुब्रमणयम ने उससे काम करने के लिए 3000 रुपए की रिश्वत मांगी।
इस पर अजीत ने अधिकारी से कहा कि वो और उसकी मां रिश्वत नहीं दे सकते। उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। मगर, उनकी एक बात नहीं सुनी गई। इसके बाद अजीत ने पैसे जमा करने के लिए भीख मांगना शुरू कर दिया।
19 साल की बेटी से पिता कर रहा था दुष्कर्म, छोटी बहनों पर नजर खराब हुई तो...
बैनर छपवा कर मांगी भीख
दोस्तों की मदद से अजीत ने एक बैनर छपवा लिया। तमिल भाषा में छपे इस बैनर पर अपना संदेश लिखकर लड़का जगह-जगह भीख मांग रहा है। इसमें लिखा गया है कि मुझे गांव के प्रशासनिक अधिकारी को रिश्वत देने के लिए पैसा चाहिए।
मेरे पिता के आखिरी हक को पाने के लिए रिश्वत देने के लिए हमारे पास पैसे नहीं है। मामला है तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से करीब 206 किमी. दूर एम कन्नाथुर गांव का।
डेढ़ साल बाद मिली मदद
यहां मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना के तरह प्राकृतिक मौत होने पर हर किसान को 12 हजार 500 रुपए की सहायता सरकार की ओर से मिलती है। इस मदद को मिलने में विजय के परिवार को डेढ़ साल लग गए।
मृत व्यक्ति को तीन महीने सश्रम कारावास की सजा!
इस महीने सरकार ने ये चेक अजीत की मां विजया के नाम पर जारी किया। वह काम करने के लिए मुंबई में रह रही हैं। अजीत के पिता की मृत्यु फरवरी 2015 में हो गई थी।
दिए मामले की जांच के आदेश
जब तमिलनाडु सरकार को इस बारे में पता चला तो तिरूवल्लुर के राजस्व संभागीय अधिकारी सेंथामराई को जांच के आदेश दिए। शनिवार को इस जांच रिपोर्ट में गांव के प्रशासनिक अधिकारी सुब्रमणयम को क्लीन चिट दे दी गई।
प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि ये चेक विजया के नाम से दिया गया है और ये किसी नाबालिग को नहीं दिया जा सकता। सुब्रमणयम ने भी अपनी सफाई में कहा कि उसने किसी रिश्वत की मांग नहीं की।
जांच को करने वाले सेंथामराई ने कहा कि अजीत कई बार चेक के बारे में पूछने पहुंचा गया। लोगों ने उसे गुमराह किया कि रिश्वत लेने के लिए उसे चेक नहीं दी जा रही है।