Top News LIVE Today: ओडिशा ट्रेन हादसे में CBI का एक्शन, 5 रेलकर्मी हिरासत में
Top News LIVE Today: यहां पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और देखिए फोटो-वीडियो
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 12 Jun 2023 10:42:32 AM (IST)
Updated Date: Mon, 12 Jun 2023 10:42:32 AM (IST)
Top News LIVE TodayTop News LIVE Today: देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सभी को मानसून का इंतजार हो रहा है। चक्रवात बिपर्जय भी खतरनाक होता जा रहा है। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों से धर्मांतरण और लव-जिहाद की खबरें लगातार रही हैं। हाल के दिनों में इसमें बढ़ोतरी देखी गई है। खेल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में करारी हार के बाद अब फोकस भारत में इसी साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप पर है। यहां पढ़िए देश-दुनिया की हर बड़ी खबर
Odisha Train Accident Latest Updates
ओडिशा के बालेश्वर जिले के बाहानगा में दो जून को हुई ट्रेन दुर्घटना में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें रेलवे के एक अधिकारी व सिग्नलिंग से जुड़े चार कर्मचारी शामिल हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, दुर्घटना की जांच के दौरान सीबीआई ने कई लोगों से पूछताछ की है। ज्ञात हो कि सीबीआई की दस सदस्यीय टीम इस मामले की जांच कर रही है।
Cyclone Biparjoy Live Updates
अरब सागर का चक्रवात बिपर्जय बेहद खतरनाक होता जा रहा है। यह अपने देश में गुजरात के तटीय जिलों और पाकिस्तान के कराची में तबाही मचा सकता है। सबसे ज्यादा असर पोरबंदर, द्वारका, जूनागढ़, रामनगर और कच्छ समेत कई जिलों पर पड़ेगा।
तटीय हिस्सों में तूफान का असर दिखने लगा है। सौराष्ट्र के कई क्षेत्रों में तेज हवाएं शुरू हो गई हैं। समुद्र की लहरें 12 से 17 फीट तक उठने लगी हैं। गुजरात के साथ महाराष्ट्र एवं गोवा में भी चक्रवात का असर दिख रहा है। मुंबई के पास भी समुद्र में लहरें उठती हुई देखी गई हैं।
पटना: ट्रेन से 12.57 किलो सोने के साथ पकड़े गए दो विदेशी
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने हावड़ा-दिल्ली (12273) दूरंतो एक्सप्रेस की एसी बोगी में छापेमारी कर सोने के 12.57 किलोग्राम बिस्कुट के साथ दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहयोग से यह कार्रवाई पटना जंक्शन की प्लेटफार्म संख्या-चार पर की गई। जब्त सोने की कीमत सात करोड़ 72 लाख 61 हजार 125 रुपये आंकी गई है।