• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jacinda Ardern: न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने किया इस्तीफे का ऐलान, बोलीं- अब नहीं बची ऊर्जा

Top News Today: जैसिंडा अर्डर्न ने अपने ट्विट में लिखा, काम करने के लिए अब ऊर्जा नहीं बची है। अब इस्तीफा देने का समय है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 19 Jan 2023 07:20:26 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Jan 2023 08:19:18 AM (IST)
Jacinda Ardern: न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने किया इस्तीफे का ऐलान, बोलीं- अब नहीं बची ऊर्जा
Jacinda Ardern

Jacinda Ardern: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। घोषणा के मुताबिक, जैसिंडा अर्डर्न 7 फरवरी तक शीर्ष पद से हट जाएंगी। अर्डर्न का यह चौंकाने वाला फैसला साढ़े पांच साल के कार्यकाल के बाद आया है। इस दौरान उनके नेतृत्व में देश ने कोरोना महामारी का सफलतापूर्वक सामना किया। 2017 में वह दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। न्यूजीलैंड में आम चुनाव 14 अक्टूबर को होना है।

जैसिंडा अर्डर्न ने अपने ट्विट में लिखा, काम करने के लिए अब ऊर्जा नहीं बची है। अब इस्तीफा देने का समय है। मैं जा रही हूं, क्योंकि इस तरह की खास भूमिका के साथ जिम्मेदारी जुड़ी होती है।

Top News Today: पढ़िए आज की अन्य बड़ी खबरें

उसेन बोल्ट के खाते से 103 करोड़ रुपये गायब, जानिए किस पर लगा आरोप: ओलिपिक चैंपियन उसेन बोल्ट के खाते से लगभग 103 करोड़ रुपये (12.7 मिलियन डालर) गायब हो गए। उन्होंने निवेश फर्म से अपने खाते से गायब हुए 103 करोड़ रुपये वापस करने की मांग की है।


बोल्ट के वकील लिटन गार्डन ने कहा, पिछले सप्ताह बोल्ट को सूचना दी गई कि उनके किग्सटन स्थित स्टाक्स और सेक्योरिटी लिमिटेड फर्म के खाते में सिर्फ 9.77 लाख रुपये (12000 डालर) बचे हैं। अगर कंपनी पैसे वापस नहीं करती है तो कोर्ट में अपील करेंगे।

कोवोवैक्स को कोविन पोर्टल पर बूस्टर डोज के रूप में शामिल करने की मांग: सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने कोविड रोधी टीके कोवोवैक्स को कोविन पोर्टल पर वयस्कों के लिए बूस्टर डोज के रूप में शामिल करने की मांग की है।

सूत्रों ने बताया कि सीरम के सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने इस संबंध में पत्र लिखा है। इस मामले पर निर्णय लेने के लिए राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की जल्द ही बैठक आयोजित होने के आसार हैं।

भारत के औषधि महानियंत्रक ने 16 जनवरी को कोवोवैक्स को वयस्कों के लिए बूस्टर डोज के तौर पर बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी है। यह डोज उन लोगों को दी जा सकेगी जिन्होंने कोविशील्ड या कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ले ली हैं।