• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार में ब्लास्ट, 1 शख्स घायल... जांच में जुटी पुलिस, मौके पर मिला सफेद पाउडर

अब तक की सूचना के मुताबिक, एक मिठाई की दुकान के पास ब्लास्ट हुआ है। इसी के पास पीवीआर सिनेमा भी है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 28 Nov 2024 10:51:33 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 Nov 2024 03:16:28 PM (IST)
Delhi Blast: दिल्ली के प्रशांत विहार में ब्लास्ट, 1 शख्स घायल... जांच में जुटी पुलिस, मौके पर मिला सफेद पाउडर
इलाका सील कर जांच की जा रही है। (फाइल फोटो)

एजेंसी, नई दिल्ली (Top News today)। राजधानी दिल्ली से खबर है कि यहां के प्रशांत विहार में गुरुवार को ब्लास्ट हो गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। धमाका बंशी स्वीट्स के पास सुना गया। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि सुबह 11.48 बजे प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की कॉल आई। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।' मौके से सफेद पाउडर जैसी चीज मिली है।

दीवाली से पहले भी हुआ था ब्लास्ट

एक शख्स के घायल होने की सूचना है। लोगों के मुताबिक, धमाका कम तीव्रता का था, लेकिन आवाज दूर तक सुनी गई। बता दें, दीवाली के समय भी प्रशांत विहार में ब्लास्ट हुआ था। तब सीआरपीएफ स्कूल के पास ब्लास्ट हुआ था, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस ब्लास्ट की अभी जांच चल ही रही थी कि एक और धमाका हो गया।


#WATCH | Delhi | Teams of the Delhi Police Crime Branch, Special Cell and Bomb Disposal Squad are present on the spot, where an explosion occurred in the Prashant Vihar area today. The area has been cordoned off. pic.twitter.com/GincnzmAJ9

— ANI (@ANI) November 28, 2024

पढ़िए देश-दुनिया की अन्य अहम खबरें

प्रियंका वाड्रा ने संविधान की लाल किताब के साथ हिंदी में ली शपथ

संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। इस बीच, गुरुवार को प्रियंका वाड्रा ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रियंका को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शपथ दिलाई। प्रियंका ने हाथ में संविधान की लाल किताब लेकर हिंदी में शपथ लीं। इस दौरान, उन्होंने केरल की पहचान जरी वाली साड़ी पहनी। नीचे देखिए वीडियो।

बता दें, प्रियंका वाड्रा वायनाड उपचुनाव में जीत के बाद सांसद बनी हैं।इससे पहले प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी और पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ संसद भवन पहुंचीं। उनके दोनों बच्चे भी संसद पहुंचे। संसद भवन में प्रवेश करते समय प्रियंका ने मीडिया से कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं।

संसद में गांधी परिवार के तीन सदस्य

इसके साथ ही संसद में गांधी परिवार के तीन सदस्य हो गए हैं। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा जहां लोकसभा में साथ नजर आएंगे, वहीं मां सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य हैं।

प्रियंका के शपथ ग्रहण के बाद लोकसभा में विपक्षी सदस्यों का हंगामा शुरू हो गया। स्पीकर ने सभी को शांति बनाए रखने और कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने की अपील की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

अजमेर मंदिर-मस्जिद मुद्दे पर गिरिराज सिंह का बयान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, अजमेर में अदालत ने सर्वेक्षण का निर्देश दिया है। अगर किसी हिंदू ने याचिका दायर की है और अदालत ने सर्वेक्षण का आदेश दिया है, तो समस्या क्या है? मुगलों ने हमारे मंदिरों को नष्ट कर दिया। कांग्रेस ने भी तुष्टिकरण किया है। अगर नेहरू ने मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाने के इस अभियान को रोक दिया होता, तो आज हम अदालत में जाने की स्थिति में नहीं होते।'

#WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra takes oath as Member of Parliament in Lok Sabha

(Video source: Sansad TV/YouTube) pic.twitter.com/eaLJzpTY2y

— ANI (@ANI) November 28, 2024

वीडियो: मां प्रियंका वाड्रार के शपथ ग्रहण के लिए बेटा रेहान और बेटी मिराया भी संसद भवन पहुंचे।

#WATCH | Delhi | Raihan Vadra and Miraya Vadra, the son and daughter of Congress leader Priyanka Gandhi Vadra and Robert Vadra, arrive in Parliament pic.twitter.com/VZeY5DDxPl

— ANI (@ANI) November 28, 2024

#WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrives at the Parliament as his sister and party leader Priyanka Gandhi Vadra is set to take oath as MP shortly pic.twitter.com/u9LraatFsq

— ANI (@ANI) November 28, 2024

#WATCH | Delhi | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra in Parliament to take oath as Member of Parliament after winning Wayanad bypoll pic.twitter.com/fQVj2W1kCr

— ANI (@ANI) November 28, 2024