Tripura Bypoll Results 2022: त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 4 में से 3 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के अनुसार, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता माणिक साहा ने टाउन बारदोवाली सीट से 6,104 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। प्रतिष्ठित अगरतला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन ने 3,163 मतों से जीत हासिल की। वहीं भाजपा ने टाउन बोरदोवाली, जुबराजनगर और सूरमा सीटों पर जीत दर्ज की। सीएम माणिक साहा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया और जीत दी बधाई दी। माणिक साहा को पिछले महीने ही त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया है।
तत्कालीन सीएम बिप्लब देब के अचानक इस्तीफे के बाद राज्यसभा सांसद माणिक साहा को पिछले महीने राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें यह उपचुनाव जीतना था। नियमानुसार विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद अब वह सांसद पद से इस्तीफा देंगे। आशीष कुमार साहा के भाजपा विधायक के रूप में इस्तीफा देने और फरवरी में कांग्रेस में शामिल होने के बाद टाउन बारदोवाली सीट पर उपचुनाव हुआ था।
अगरतला, टाउन बारदोवाली, सूरमा और जुबराजनगर सीटों के लिए 23 जून को हुए उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। चुनाव में कुल 1,89,032 लोगों में से 78 प्रतिशत से अधिक ने वोट डाला था और 22 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान 23 जनवरी को हुआ था।
इस जीत का बाद जहां भाजपा खेमे में उत्साह है, वहीं कांग्रेस को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है।
#Tripura CM @DrManikSaha2 wins bye-elections to Town Bordowali constituency pic.twitter.com/IgkbBtnwCm
— ইন্দ্রজিৎ | INDRAJIT (@iindrojit) June 26, 2022
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close