Tulsi Kadha In Covid: कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इस महामारी से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनने और घर में रहने की अपील की जा रही है। साथ की हाथों को बार-बार सैनिटाइज करने और 6 फीट दूरी रखने को भी रहा जा रहा है। कोविड-19 मरीजों की शारीरिक तौर पर कमजोर कर रहा है। इससे लड़ने के लिए इम्यूनिटी मजबूत करना बहुत जरूरी है। ऐसे में आयुर्वेद बहुत ही मददगार है। सरकार की तरफ से पिछली साल काढ़ा का वितरण भी किया गया था। आज हम आपको तुलसी काढ़ा (Tulsi Kadha) के बारे में बताने जा रहा है। जिससे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। जिसके सेवन से इम्यूनिटी तो मजबूत होती है। साथ ही सर्दी-जुकाम, गले में खराश और शूगर लेवल तक कंट्रोल में रहती है। आइए जानतें कैसे बनाएं काढ़ा।
तुलसी काढ़ा बनाने की सामग्री
- 8 से 10 तुलसी पत्ता
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- तीन से चार लौंग
- दो से तीन चम्मद शहद
- दालचीनी
तुलसी काढ़ा बनाने की विधि
सबसे पहले एक बर्तन में पानी लें। उसमें तुलसी पत्ता, हल्दी पाउडर, लौंग और दालचीनी डालें। इस पानी 30 मिनट तक उबालें। फिर पानी को छान लें और गुनगुना होने पर थोड़ा-थोड़ा सेवन करें। स्वाद के लिए शहद मिला सकते हैं। यह काढ़ा इम्यूनिटी को मजबूत करेगा। इसे हर दिन 2 से 3 बार पीना चाहिए।
क्या है तुलसी काढ़ा के फायदे
- सर्दी-जुकाम और गले में खराश होने पर तुलसी और हल्दी का काढ़ा पीने से फायदा मिलता है।
- डायबिटीज के मरीजों को तुलसी का काढ़ा पीना चाहिए। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहती है।
- प्रतिदिन तुलसी का काढ़ा पीने से शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहन निकलते हैं। जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
- काढ़ा पीने से पाचन समस्याएं खत्म होती है। कब्ज से राहत मिलती है। साथ ही पेट साफ रहता है।
- बुखार होने पर काढ़ा फायदा करता है। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन से भी बचाव होता है।