• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Twitter Ban: 'जैक डोर्सी झूठ बोल रहे हैं', ट्विटर के पूर्व CEO के बयान पर सियासी घमासान

Twitter Ban Jack Dorsey डोर्सी ने कहा कि तुर्किये में भी भारत की ही तरह समस्या का सामना करना पड़ा था।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 13 Jun 2023 09:52:08 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Jun 2023 01:23:14 PM (IST)
Twitter Ban: 'जैक डोर्सी झूठ बोल रहे हैं', ट्विटर के पूर्व CEO के बयान पर सियासी घमासान

Twitter Ban Jack Dorsey। ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व CEO जैक डोर्सी के भारत से ट्विटर पर बैन करने की धमकी से संबंधित 'दबाव' वाले दावे पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि जैक डॉर्सी झूठ बोल रहे हैं। ट्विटर में बार -बार भारतीय कानून का हमेशा उल्लंघन किया है। केंद्रीय मंत्री ने जैक डोर्सी के आरोप पर कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं। शायद ट्विटर के इतिहास के उस बहुत ही संदिग्ध अवधि को मिटाने का प्रयास है। डोर्सी और उनकी टीम के तहत ट्विटर भारतीय कानून का बार-बार और लगातार उल्लंघन कर रहा था।''

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आगे कहा कि ट्विटर भारत और विदेश दोनों जगह लोगों को चुनिंदा रूप से डी-एम्प्लीफाई और डी-प्लेटफॉर्म करने के लिए एक मंच के रूप में अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रहा था। भारत में यह हमारे संविधान के अनुच्छेद 14 और 19 का प्रत्यक्ष उल्लंघन था...जैक डॉर्सी के रवैये से मैं बहुत निराश हूं क्योंकि निश्चित रूप से उन्होंने अपने कल के बयान में जो कुछ भी कहा वह असत्य और गलत है।


सफेद झूठ बोल रहे हैं जैक डोर्सी - अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो कहा गया है वो सफेद झूठ है। वर्षों की नींद के बाद जागे जैक डोर्सी, अपने काले कारनामों पर परदा डालना चाहते हैं। जब दूसरे व्यक्ति द्वारा ट्वीटर को खरीदा गया तब ट्विटर फाइल्स में खुलासा हुआ कि किस तरह इस प्लैटफॉर्म का दुरुपयोग किया जाता था और पक्षपात किया जाता था...जब भारत में चुनाव आते हैं तब कई सारी विदेशी ताकते जागती हैं। उनका प्रयास दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में विघ्न पैदा करना होता है।

भारत के संविधान को नहीं मानता ट्विटर

वहीं पूर्व कानून मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ट्विटर के लोग उस समय भारत का संविधान और कानून नहीं मानते थे। भारत में सारे सोशल मीडिया का पूरा सम्मान है। भारत एक लोकतंत्र है लेकिन भारत का संविधान मानना पड़ेगा।

जनता की आवाज दबाई गई - मनीष तिवारी

कांग्रेस नेता मनीष तिवासी ने कहा कि जैक डॉर्सी ने जो कहा है वह जरा भी आश्चर्यजनक नहीं है। पिछले 9 वर्षों में, 2014 के बाद, देश में भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक स्वतंत्रता का व्यवस्थित क्षरण हुआ है। दुर्भाग्य से, यह घटना केवल केंद्र सरकार तक ही सीमित नहीं है। कुछ राज्य सरकारें भी समान रूप से कठोर और निरंकुश रही हैं जिस तरह से वे असहमति को दबाने और वैकल्पिक आवाजों को दबाने की कोशिश करती हैं। वहीं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि सबसे पहले मैं जानना चाहूंगा कि जैक डोर्सी ऐसा बयान क्यों देंगे? राजीव चंद्रशेखर कहते हैं कि यह झूठ है, वो झूठ क्यों बोलेगा? जैक डोर्सी के पास झूठ बोलने का कोई कारण नहीं है कि जब विरोध प्रदर्शन चल रहे थे तो उन्होंने(सरकार) ट्विटर को धमकी दी थी कि वे ट्वीटर के कार्यालयों को बंद कर देंगे और ट्विटर के तत्कालीन कर्मचारियों पर छापा मारेंगे।

This is an outright lie by @jack - perhaps an attempt to brush out that very dubious period of twitters history

Facts and truth@twitter undr Dorsey n his team were in repeated n continuous violations of India law. As a matter of fact they were in non-compliance with law… https://t.co/SlzmTcS3Fa

— Rajeev Chandrasekhar 🇮🇳 (@Rajeev_GoI) June 13, 2023

जानें क्या बोले थे जैक डोर्सी

ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया था कि किसान आंदोलन के दौरान कवर करने वाले ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए भारत सरकार लगातार दबाव बना रही थी। ये खासकर ऐसे अकाउंट थे, जो सरकार का विरोध कर रहे थे और इसलिए उन्हें बंद करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस दौरान भारत में ट्विटर को भी बंद करने की भी धमकी दी गई थी।

पत्रकारों के अकाउंट बंद करने को कहा

ट्विटर के पूर्व CEO जैक डोर्सी ने कहा कि भारत सरकार ने ऐसे पत्रकारों के अकाउंट को बंद करने के लिए दबाव बना रही थी, जो किसान आंदोलन को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे थे। डोर्सी ने कहा कि तब मुझे लगा कि ट्विटर ऐसा नहीं करेगा तो उसे भारत में बैन किया जा सकता है और भारत में ट्विटर के कर्मचारियों के घर सरकारी एजेंसियों के छापे मारे जा सकते हैं। डोर्सी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है।

तुर्किये में भी हुई थी ऐसी समस्या

डोर्सी ने कहा कि तुर्किये में भी भारत की ही तरह समस्या का सामना करना पड़ा था। तुर्किये सरकार ने भी ट्विटर को बंद करने की धमकी दी थी। इंटरव्यू में डार्सी से सवाल किया गया था कि क्या उन्हें बीते सालों में विदेशी सरकारों के दबाव का सामना करना पड़ा था। इसी सवाल के जवाब में डोर्सी ने ये खुलासा किया।