• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस दिवाली नहीं खाएंगे 'मैसूर Pak', नाम बदल 'मैसूर Ind' करने की मांग

भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ रही कड़वाहट के चलते शुक्रवार दोपहर से सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह की बात ट्रेडिंग में है।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 22 Oct 2016 01:03:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Oct 2016 01:11:24 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इस दिवाली नहीं खाएंगे 'मैसूर Pak', नाम बदल 'मैसूर Ind' करने की मांग

नई‍दिल्‍ली। 'इस दिवाली, मैं कसम खाता हूं कि मैं मैसूर पाक नहीं खाऊंगा, जब तक कि इसका नाम बदलकर मैसूर इंडिया नहीं रख दिया जाता।' भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ रही कड़वाहट के चलते शुक्रवार दोपहर से सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह की बात ट्रेडिंग में है।

चूंक‍ि‍ दिवाली करीब है तो सोशल मीडिया यूजर्स को दक्ष‍िण भारत की इस मिठाई मैसूर पाक में एक हास्‍य का पुट मिल गया क्‍योंकि इसमें शब्‍द 'पाक' है।

बाज नहीं आ रहा पाक, ताजा गोलाबारी में घरों को नुकसान

सोशल मीडिया पर हालिया हुई पोस्‍ट्स काफी मजाकिया नजर आती हैं जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार से इस मिठाई के नाम से pak शब्‍द हटाकर Ind करने की गुजारिश की है ताकि भारतीय मूल की यह मिठाई पूरी तरह भारतीय लगे।


बेसन, घी, शकर और इलायची से बने स्‍वादिष्‍ट मैसूर पाक को सबसे पहले मैसूर पैलेस में कृष्‍णराज वाडियार चतुर्थ के शासन के दौरान तैया किया गया था। चूंकि इस मिठाई ने इस शहर में जन्‍म लिया है इसलिए इसके नाम के साथ 'पाक' शब्‍द जोड़ा गया जिसका मतलब है मीठा मिश्रण।

मैसूर पाक के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स के पास बहिष्‍कार के लिए और भी कई चीजें हैं जिसमें लाहोरी नमक, सिंधी कड़ी, पेशावरी ब्रियानी, कराची हलवा और पकवान शामिल है जिनका वे पाकिस्‍तान से 'कनेक्‍शन' मान रहे हैं।

एक ट्वीट में यही कहा गया '#WhyTalkToPak प्रतिबंध की इस प्रक्रिया में क्‍या हम कराची हलवा, लाहोरी नमक, मुल्‍तानी मिट्टी, सिंधी कड़ी और पेशावरी ब्रियानी पर प्रतिबंध लगा सकते हैं?

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।