
मुंबई। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शाहरुख खान खासे लोकप्रिय हैं, लेकिन उन्हें इस बार इसका स्याह पहलू देखने को मिल रहा है। रिलायंस जियो का ब्रांड एम्बेस्डर बनाए जाने को लेकर टि्वटर पर यूजर्स ने जमकर भड़ास निकाली।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शाहरुख को रिलायंस ने ब्रांड एम्बेस्डर बनाए रखा, तो वे जियो का बॉयकॉट करेंगे। इसके साथ ही टि्वटर पर #JioRemoveSRK ट्रेंड कर गया।
छठवीं सबसे ऊंची छोटी चो-यू पर चढ़ाई के लिए पहुंचे नोएडा के अर्जुन
लोगों ने इसके साथ ही शाहरूख को ब्रांड एम्बेस्डर नहीं बनाने की अपील की। शाहरुख के 'असहिष्णुता' वाले बयान को याद दिलाते हुए कुछ ने उन्हें देश विरोधी तक करार दे डाला।
वहीं शाहरुख के फैन्स की भी कमी नहीं है और उन्होंने बॉलीवुड स्टार के लिए टि्वटर पर कैंपेन शुरू कर दिया। उन्होंने #JioOnlyForSRK को ट्रेंड कराना शुरू कर दिया।
'कपिल मिश्रा-सत्येंद्र जैन ने नहीं मांगा था मुलाकात का समय'


फिलहाल शाहरुख एम्सटर्डम में अनुष्का शर्मा के साथ द रिंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसलिए इस मामले में अभी तक उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।