
झांसी। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन का उन पर कोई खौफ नहीं दिख रहा है।
इसी कड़ी में हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार को पीएनबी की आवास विकास कॉलोनी ब्रांच में मैनेजर पर हथगोले से हमला कर लुटेरे लूट की घटना को अंजाम दिया।
30 रुपए रिश्वत समय पर नहीं दे पाई मां, गई बच्चे की जान
हथगोले के धमाके के बाद बैंक में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस बीच बैंक में करीब दो लाख रुपए लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी शिवपुरी की ओर भाग निकले।
वारदात की खबर मिलते ही घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। अभी तक किसी संदिग्ध के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।