यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लग्जरी कार से दो लोगों को कुचला, कोर्ट ने नाबालिग आरोपी को दी जमानत, कहा- यातायात पुलिस की करो सहायता
ड़क दुर्घटना में दो लोगों को लग्जरी कार से कुचलने वाले नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल बोर्ड से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने जमानत देते हुए नाबालिग आरोपी के सा...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 20 May 2024 04:23:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 May 2024 04:23:39 PM (IST)
नाबालिग आरोपी को मिली जमानत।एएनआई, पुणे। सड़क दुर्घटना में दो लोगों को लग्जरी कार से कुचलने वाले नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल बोर्ड से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने जमानत देते हुए नाबालिग आरोपी के सामने 6 शर्ते भी रखीं। इनमें एक शर्त 15 दिनों तक यातायात पुलिस के साथ काम करने की है। 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी स्पोर्ट्स कार शराब के नशे में चला रहा था। इस दौरान उसने 2 बाइक सवाल को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि नाबालिग आरोपी पर लगे अपराध को कोर्ट ने इतना गंभीर नहीं पाया है, इसलिए जमानत दे दी गई है। नाबालिग आरोपी केवल 14 घंटे ही पुलिस की हिरासत में रहा। कोर्ट ने आरोपी को जमानत देते समय 6 शर्ते लगाई हैं।
आरोपी को इन शर्तों का करना होगा पालन...
- 15 दिनों तक आरोपी को यातायात पुलिस के साथ मिलकर काम करना होगा।
- आरोपी को किसी मनोवैज्ञानिक डॉक्टर से अपना इलाज कराना होगा।
- आरोपी एक 300 शब्दों का निबंध लिखे, जिसमें एक्सीडेंट के प्रभाव व उनके समाधान पर सकारात्मक चर्चा हो।
- आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र जाना होगा।
- आरोपी को जुवेनाइल बोर्ड के सामने यातायात के नियमों की जानकारी लेकर पेश होना होगा।
- वह एक्सीडेंट के दौरान पीड़ित लोगों की मदद करेगा।
ये था पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह 3.15 मिनट पर तेज रफ्तार पोर्श कार ने पुणे के कल्याणी नगर के पास बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी। इस एक्सीडेंट में अनीस अवधिया व अश्विनी कोस्टा की मौत हो गई थी। कार को चलाने वाला ड्राइवर नाबालिग है, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।